
सिक्किम बाढ़ में 56 की मौत, 4 दिन से फंसे 3 हजार पर्यटक, हवाई रेस्क्यू में अड़ंगा डाल रहा खराब मौसम
AajTak
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचाई है. सिक्किम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. जबकि 142 लोग अब भी लापता हैं, उनकी तलाश जारी है. 30 शव पश्चिम बंगाल में मिले हैं. कुल मिलाकर बाढ़ से मरने वालों की संख्या 56 तक पहुंच गई है. लापता होने वाले सेना के 22 जवानों में 6 के शव बरामद हुए हैं. सिक्किम और पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में ताजा आंकड़े जारी किए हैं.
सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ अपने तबाह के निशान छोड़ गई है. चार दिन बाद भी कीचड़ और मलबे में शव मिलने का सिलसिला बना हुआ है. सिक्किम बाढ़ में अब तक 56 शव बरामद किए गए हैं. इनमें पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव बरामद हुए हैं. सेना के 22 जवान लापता हुए थे, इनमें 7 के शव बरामद कर लिए गए हैं. राज्य में चार दिन से 3 हजार पर्यटक फंसे हैं. लेकिन हवाई रेस्क्यू ऑपरेशन में खराब मौसम अड़ंगा डाल रहा है. शुक्रवार को वायुसेना ने एमआई-17 हेलिकॉप्टर्स से ऑपरेशन चलाने के कई प्रयास किए.
पश्चिम बंगाल सरकार के मुताबिक, तीन जिले सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार से तीस्ता नदी के बेसिन से शव बरामद किए गए हैं. सिक्किम सरकार के मुताबिक, मंगन से चार शव और गंगटोक से छह शव और पाकयोंग जिले से भारतीय सेना के जवानों के सात शवों समेत 16 बॉडी बरामद की गई हैं. सिक्किम सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब तक 142 लोग लापता हैं और 25,000 से ज्यादा लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं.
'राज्य में कुल 2413 लोगों को बचाया गया'
बता दें कि बुधवार तड़के बादल फटने से सिक्किम की तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से 25,000 से ज्यादा लोग आपदा में प्रभावित हुए हैं. बाढ़ ने 1,200 से ज्यादा घरों को क्षतिग्रस्त किया है. कुल 13 पुल बह गए हैं. अब तक विभिन्न क्षेत्रों से 2,413 लोगों को बचाया गया है. इसके अलावा, राज्यभर में 6,875 लोग 22 राहत शिविरों में शरण लिए हैं. इनमें से अधिकांश इलाके, देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं.
'चार दिन से फंसे हैं तीन हजार पर्यटक'
इस बीच, वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में फंसे लगभग 3,000 पर्यटकों को अब तक निकाला नहीं जा सका है. वायुसेना की तरफ से MI-17 हेलिकॉप्टर भेजने के कई प्रयास किए गए, लेकिन खराब मौसम के कारण सफलता नहीं मिली. दरअसल, निचले इलाकों में बादल छाए रहने और लाचेन और लाचुंग की घाटियों में कम विजिबिलिटी होने के कारण समस्या आ रही है. इसलिए बागडोगरा और चाटेन से हेलिकॉप्टर उड़ान भरने में असमर्थ हैं. उन्होंने कहा, अगर मौसम ठीक रहा तो हवाई बचाव अभियान शनिवार सुबह फिर से शुरू होने की उम्मीद है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






