
सिक्किम: तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड, रेल सुरंग में काम कर रहे मजदूर बहे, एक की मौत
AajTak
पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में कई घटनाएं दर्ज की गई हैं. सिक्किम के ममखोला में जारी सेवक-रंग्पो रेल परियोजना पर काम के दौरान तेज़ बारिश का असर दिखा. यहां लैंडस्लाइड की वजह से सुरंग में काम कर रहे कई मजदूर फंस गए.
देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडफॉल की घटनाएं हो रही हैं. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में कई घटनाएं दर्ज की गई हैं. सिक्किम के ममखोला में जारी सेवक-रंग्पो रेल परियोजना (Sivok Rangpo Rail Project) पर काम के दौरान तेज़ बारिश का असर दिखा. यहां लैंडस्लाइड की वजह से सुरंग में काम कर रहे कई मजदूर फंस गए. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह हुई तेज़ बारिश की वजह से कई बोल्डर गिर गए और इस दौरान यहां का कैंप भी बह गया. जिसके कारण कुल 8 मज़दूर बह गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीन लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. इस परियोजना में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई. मरने वाला मजदूर नेपाल का रहने वाला था. इसके अलावा दो अन्य लोगों को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया है. अब यहां पर पुलिस पहुंच गई है और बाकी पांच लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











