
सिंधु का पानी और ऑपरेशन सिंदूर का दर्द... चीन में शहबाज शरीफ ने क्या-क्या कहा?
AajTak
SCO के मंच पर पाकिस्तान ने खुद को दूसरों की संप्रभुता का सम्मान करने वाला, संवाद में विश्वास रखने वाला और आतंकवाद से पीड़ित देश के रूप में पेश किया. शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा बातचीत और कूटनीति का पक्षधर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टकराव के बजाय परामर्श की वकालत करता है.
चीन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में फिर से अपने मुद्दे लेकर बैठ गए. उन्होंने अपने संबोधन में सिंधु जल समझौते के मुद्दे को उठाया और भारत पर दबाव डालने की कोशिश की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर का सीधा जिक्र तो नहीं किया लेकिन उनके भाषण में ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की तगड़ी पिटाई जिक्र जरूर आया. उन्होंने SCO की मीटिंग में कहा कि हमें गहरा सदमा और निराशा हुई है कि पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में बेहद परेशान करने वाली घटनाएं घटी हैं.
शहबाज शरीफ ने भारत और सिंधु जल समझौते की ओर अप्रत्यक्ष इशारा करते हुए कहा कि हम सभी अंतर्राष्ट्रीय और द्विपक्षीय संधियों का सम्मान करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी SCO सदस्य समान सिद्धांतों का पालन करेंगे.
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया है.
मिलना चाहिए पानी का उचित हिस्सा
SCO शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, "एससीओ सदस्यों के बीच मौजूदा संधियों के अनुसार पानी के उचित हिस्से का निर्बाध पहुंच एससीओ को सुचारू रूप से काम करने में मजबूती प्रदान करेगी और उन व्यापक लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता करेगी जिनके लिए एससीओ की स्थापना की गई थी."

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










