Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
सिंघवी का केजरीवाल से सवाल- रिंकू शर्मा के घर जाने का प्लान है?

सिंघवी का केजरीवाल से सवाल- रिंकू शर्मा के घर जाने का प्लान है?

AajTak
Saturday, February 13, 2021 11:50:26 AM UTC

सिंघवी ने केजरीवाल के 3 अक्टूबर, 2015 के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनसे रिंकू शर्मा के घर जाने को लेकर सवाल किया है. दअरसल, अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट तब का है, जब यूपी में अखलाक की मॉब लिंचिंग हो गई थी. उस वक्त केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं रास्ते में हूं और अखलाक के परिजनों से मिलने जा रहा हूं.

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के शख्स की हत्या के बाद  राजनीति शुरू हो गई है. रिंकू शर्मा की मौत के बाद नेताओं का मृतक के घर आना जाना शुरू हो गया है. इसी कड़ी में कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. सिंघवी ने केजरीवाल के 3 अक्टूबर, 2015 के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए उनसे रिंकू शर्मा के घर जाने को लेकर सवाल किया है. दअरसल, अरविंद केजरीवाल का यह ट्वीट तब का है जब यूपी में अखलाक की मॉब लिंचिंग हो गई थी. उस वक्त केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि मैं रास्ते में हूं और अखलाक के परिजनों से मिलने जा रहा हूं.
Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
WhatsApp कॉल, फर्जी वारंट और डिजिटल अरेस्ट... 100 करोड़ की ठगी की साजिश बेनकाब

ऑनलाइन डर और मानसिक दबाव के जरिए लोगों को ठगने वाले डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने इस हाई-प्रोफाइल रैकेट के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि एक ही अकाउंट से 190 शिकायतें और करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी जुड़ी है.

'दलाई लामा की जेफरी एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई', तिब्बती गुरु के ऑफिस ने रिपोर्ट्स को किया खारिज

दलाई लामा के कार्यालय ने जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध या मुलाकात के दावों को सिरे से खारिज करते हुए साफ किया है कि दलाई लामा ने कभी एपस्टीन से मुलाकात नहीं की. यह सफाई उन रिपोर्ट्स के बाद आई है, जिनमें अमेरिकी दस्तावेजों में दलाई लामा का नाम आने का दावा किया गया था.

'पोस्ट डिलीट करना काफी नहीं', हिमंत बिस्वा सरमा के ‘पॉइंट ब्लैंक’ वीडियो पर सियासी घमासान, विपक्ष आगबबूला

असम बीजेपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को मुसलमानों पर प्रतीकात्मक रूप से गोली चलाते हुए दिखाए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. ‘पॉइंट ब्लैंक शॉट’ कैप्शन वाले इस वीडियो में एआई से बने सांप्रदायिक दृश्य और विवादित संदेश शामिल थे.

जनकपुरी हादसा: मजदूर योगेश गिरफ्तार, छिपाई थी बाइकर के गड्ढे में गिरने की बात

दिल्ली में खुले गड्ढे में गिरकर बाइकर की मौत के मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है. सब-कॉन्ट्रैक्टर के यहां काम करने वाले मजदूर योगेश को हादसे की जानकारी पुलिस को न देने और पीड़ित के परिवार को गुमराह करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

सेक्स पर खुलकर बात करने के लिए होना पड़ा ट्रोल, सीमा आनंद ने शेयर किए अनुभव

दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल में सीमा आनंद ने अपनी किताब ‘स्पीक ईजी’ पर बात करते हुए ऑनलाइन ट्रोलिंग, सोशल मीडिया की नफरत और डिजिटल चुनौतियों पर खुलकर अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि गंभीर ट्रोलिंग के कारण उन्हें सोशल मीडिया से ब्रेक लेना पड़ा. उन्होंने छात्रों को डिजिटल बचाव सिखाने पर जोर दिया. आनंद ने कहा कि समाज महिलाओं की इच्छा और अधिकार को दबाता है, जबकि शास्त्रीय साहित्य में आनंद और रूपक की समृद्ध परंपरा मौजूद है.

ग्वालियर में खाना बनाने से मना करने पर बीमार बीवी को शराबी पति ने मारी गोली

ग्वालियर में घरेलू हिंसा की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है. नशे में धुत पति ने बीमार पत्नी द्वारा खाना बनाने से मना करने पर उसे गोली मार दी. वारदात बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता के सामने हुई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

भारत-अमेरिका की ट्रेड डील क्या मोदी सरकार की बड़ी जीत? देखें सियासी 'टक्कर'

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया, जिसे पीएम मोदी की बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. इसी पर देखें आज की 'टक्कर'.

जापान में Iron Lady की ऐतिहासिक जीत, पार किया बहुमत का आंकड़ा, PM मोदी ने दी बधाई

जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के गठबंधन ने विंटर स्नैप पोल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए निचले सदन में बहुमत हासिल कर लिया. LDP ने अकेले ही 233 सीटों का आंकड़ा पार कर मजबूत प्रदर्शन किया. ताकाइची जापान की पहली महिला पीएम हैं और खुद को मार्गरेट थैचर से प्रेरित बताती हैं. पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राजदूत जॉर्ज एडवर्ड ग्लास ने उन्हें जीत पर बधाई दी. यह चुनाव 36 साल में पहला मिड-विंटर चुनाव था.

भारत-US ट्रेड डील को लेकर सरकार से ओवैसी का सवाल, देखें क्या कहा

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने ट्रेड डील पर भी अपनी बात रखी. मोहन भागवत ने कहा कि डील हमारी शर्तों पर होनी चाहिए, लेकिन अब ओवैसी डील को लेकर आरएसएस और सरकार दोनों से सवाल कर रहे हैं. देखें वीडियो.

आखिर कब तक लोगों की जान से होगा खिलवाड़? देखें सूरजकुंड हादसे पर विशेष

सूरजकुंड के अंतरराष्ट्रीय मेले में झूला टूट गया. अब तक मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. जांच के लिए एसआईटी टीम बना दी गई है, लेकिन सवाल वही कि आखिर इस तरह की लापरवाही को सरकारें कब तक नजरअंदाज करेंगी? आखिर कब तक यूं ही आम जनता की जान से खिलवाड़ होगा? देखें विशेष.

PAK के रोंगटे खड़े करने वाली मिसाइलों को लेकर होगी बड़ी डील, भारत-फ्रांस के बीच 3200 करोड़ के सौदे पर चर्चा

भारतीय वायुसेना अपनी मौजूदा राफेल फ्लीट के लिए इन क्रूज मिसाइलों की खरीद कर रही है. छह से सात मई की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट करने के बाद वायुसेना ने इन्हीं हथियारों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल पाकिस्तान वायुसेना के ठिकानों पर हमले के लिए भी किया.

अंकिता भंडारी हत्याकांड: देहरादून में हुई महापंचायत, CBI जांच को बताया फ्रॉड

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की हत्या के मामले ने फिर से सड़कों पर भारी विरोध छेड़ा है. इस मामले में VIP की भूमिका की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद भी न्याय की मांग पर देहरादून में महापंचायत हुई. इसमें शामिल लोग सवाल उठा रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में क्यों जांच नहीं करवाई गई और साथ ही यह भी पूछ रहे हैं कि अंकिता के माता-पिता को वादी क्यों नहीं बनाया गया.

'कोई भी हिंदू बन सकता है RSS का प्रमुख', बोले मोहन भागवत

मुंबई में आयोजित संघ के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई बड़े फिल्मी सितारे और अन्य क्षेत्र के दिग्गज शामिल हुए. इस कार्यक्रम में सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर कपूर, जैकी श्राफ, करण जौहर सहित कई बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां उपस्थित थीं. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इस अवसर पर देश के विकास और ट्रेड डील जैसे विषयों पर अपना विचार साझा किया.

जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब राहुल गांधी तक कैसे पहुंची? संसद में नजर आने के बाद उठे सवाल

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब की हार्डकॉपी संसद में राहुल गांधी के हाथ में दिखने से विवाद खड़ा हो गया. किताब को अभी तक आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली, फिर भी उसकी छपी कॉपी सामने आने से प्रकाशक और प्रक्रिया दोनों पर सवाल उठ रहे हैं. मामले में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं.

साइबर स्कैम में 1.10 करोड़ रुपये गंवाने वाले बुजुर्ग ने बताई 3 जरूरी बातें, सेफ्टी के लिए हमेशा रखें याद

साइबर ठगी के शिकार हो चुके और अपने 1.10 करोड़ रुपये गंवाने वाले बुजुर्ग शख्स ने बताया है कि स्कैमर्स कैसे जाल में फंसाते हैं. विक्टिम बैंक से रिटायर्ड हैं. विक्टिम ने तीन सेफ्टी टिप्स भी बताई हैं, जिन्हें फॉलो करके लोग किसी भी साइबर ठगी से बच सकते हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.

ओवरटेक को लेकर विवाद, फॉर्च्यूनर सवारों ने कार चालक को लिटा-लिटा कर पीटा; Video

गुरुग्राम के सेक्टर 42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास एक गंभीर सड़क दबंगई का मामला सामने आया है. यहां ओवरटेक को लेकर दो गाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फॉर्च्यूनर कार में बैठे दो युवकों ने कार सवार युवक पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों ने कार चालक को जबरन बाहर निकाला और सड़क पर लिटाकर मारपीट की.

मेरठ में सरेआम गुंडागर्दी, आधा दर्जन लोगों ने बीच रोड युवक को बुरी तरह पीटा; Video

मेरठ से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक सड़क पर एक युवक को बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह घटना तब हुई जब फहीम नामक युवक और एक काली स्कॉर्पियो के बीच मामूली टक्कर हो गई थी. विरोध करने पर स्कॉर्पियो से उतरे युवक फहीम को सडक़ पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने लगे. आस-पास मौजूद लोग बस देखते रहे और हमलावर बिना किसी डर के वहां से भाग गए.

Stock Market Surge: ट्रेड डील की डिटेल आई समझ... शेयर बाजार ने भरी रफ्तार, सेंसेक्स 84000 के पार

India-US Trade Deal का फ्रेमवर्क जारी हो चुका है और इसका असर भारतीय बाजार (Stock Market) पर भी देखने को मिला है. सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स 84,000 के पार निकल गया, तो वहीं निफ्टी 26,000 के करीब जा पहुंचा.

मध्य प्रदेश में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 5 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है. आरोप है कि गिरोह की महिलाएं लोगों को फुसलाकर मिलने बुलाती थीं, जबकि अन्य सदस्य आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल करते थे.

दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड मौके पर पहुंची

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह हड़कंप मच गया, जब करीब 8.30 से 9 बजे के बीच शहर के 9 नामी स्कूलों को बम की धमकी भरी कॉल मिली. सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को खबर दी. दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची हैं और जांच कर रही हैं.

कानपुर: वार्मर मशीन में नवजात को रखकर भूल गया नर्सिंग स्टाफ, तड़प-तड़प कर बच्ची ने तोड़ा दम, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर

कानपुर के बिठूर स्थित राजा नर्सिंग होम में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. अस्पताल के स्टाफ की भारी लापरवाही के कारण एक नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखकर छोड़ दिया गया, जिससे झुलसने के कारण उसकी जान चली गई. पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है.

दिल्ली: मोती नगर के डीडीए पार्क में चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दिल्ली के मोती नगर इलाके के डीडीए पार्क में रविवार देर शाम आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है.

दिल्ली: विकासपुरी में बस में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया हेल्पर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. रविवार देर रात एक प्राइवेट बस में अचानक आग लगने से उसके हेल्पर की जिंदा जलने से मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हेल्पर की जान जा चुकी थी.

प्यार, ट्रेडिंग और ब्लैकमेलिंग... 'सेक्सटॉर्शन' में ऐसे फंसे रिटायर्ड इंजीनियर, हुई करोड़ों की ठगी

ठाणे में साइबर सेक्सटॉर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. रिटायर्ड सरकारी इंजीनियर को पहले प्यार और ट्रेडिंग के नाम पर फंसाया गया, फिर निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर करीब 3.95 करोड़ रुपए की ठगी कर ली गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

एसआईआर मामले में ममता की निजी पेशी पर SC में याचिका, हस्तक्षेप की मांग

पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की व्यक्तिगत पेशी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में नई अर्जी दाखिल की गई है. अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि यह मामला राज्य की संस्थागत कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग से जुड़ा है, इसलिए ममता बनर्जी व्यक्तिगत रूप से नहीं, बल्कि राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में पेश होनी चाहिए थीं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us