
'सिंगल मर्दों के अकेले बाहर निकलने पर रोक लगे', बेनजीर भुट्टो की बेटी की मांग
AajTak
पाकिस्तान में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी(Asif Ali zardari) की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी(Bakhtawar Bhutto Zardari) ने एक सुझाव दिया है. बख्तावर चाहती हैं कि पाकिस्तान में पुरुषों को अकेले सार्वजनिक जगहों पर जाने से बैन लगाया जाए. उन्होंने अपने इस बयान को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित बताया है.
पाकिस्तान(Pakistan) में महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी(Asif Ali zardari) की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी(Bakhtawar Bhutto Zardari) ने एक सुझाव दिया है. बख्तावर चाहती हैं कि पाकिस्तान में पुरुषों को अकेले सार्वजनिक जगहों पर जाने से बैन लगाया जाए. उन्होंने अपने इस बयान को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित बताया है. बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर ने कहा कि पुरुषों को अकेले किसी पब्लिक प्लेस जाने की अनुमति तभी होनी चाहिए जब उनके साथ उनकी मां, बहन या पत्नी हो. भुट्टो का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा और कई लोगों ने भुट्टो से इस बारे में सवाल किए. इसके बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी. भुट्टो ने ट्विटर पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती हिंसा और छेड़खानी की घटनाओं के चलते उन्होंने ये कदम सुझाया है. मुझे लगता है कि इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब पुरुषों के साथ कोई महिला होगी तो वह किसी महिला के साथ छेड़खानी करने से पहले 'दो बार' सोचेंगे.More Related News

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












