
'साहब मैं जिंदा हूं लेकिन...', हाथ जोड़कर रोते बुजुर्ग को देख भावुक हुए डीएम और फिर...
AajTak
जिले में 20 जनवरी को समाधान दिवस आयोजित हुआ था. इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह कर रहे थे. वहां मौजूद फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुन रहे थे. इसी बीच तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़ोहिया के 70 वर्षीय जुम्मन डीएम के सामने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर डीएम भी भावुक हो गए.
यूपी के बहराइच में जिलाधिकारी कार्यालय सोमवार को 70 वर्षीय वृद्ध जुम्मन की नम आंखों में छाई खुशी का गवाह बना. दरअसल, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने सरकारी दस्तावेज में चार साल पहले मर चुके जुम्मन को राजस्व अभिलेख में जीवित होने की पुष्टि करते हुए खतौनी की कॉपी सौंपी. इस दौरान पीड़ित के बेटे ने सूबे के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए जिले के डीएम का आभार जताया.
गौरतलब है जिले की महसी तहसील परिसर में बीती 20 जनवरी को समाधान दिवस आयोजित हुआ था. इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह कर रहे थे. वहां मौजूद फरियादियों की एक-एक कर समस्याएं सुन रहे थे. इसी बीच तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़ोहिया के 70 वर्षीय जुम्मन डीएम के सामने पहुंचे और भावुक होकर कहा, "साहब अभी हम जिंदा हैं लेकिन आपके लेखपाल साहब ने मुझे जमीन के दस्तावेजों में मार डाला है. इतना ही नहीं हमारी जमीन पर दूसरों का नाम दर्ज कर दिया है."
जुम्मन की ये बात सुनने के बाद डीएम ने वहां मौजूद नायब तहसीलदार को प्रकरण की जांच कर चौबीस घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए. आदेश पर शुरू हुई जांच चौबीस घंटे में पूरी हो गई. इसमें जुम्मन की बात सही साबित हुई. नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए धोखाधड़ी में शामिल लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए और खतौनी में मृत घोषित जुम्मन का नाम फिर से दर्ज करने का आदेश दिया.
खतौनी में पिता का नाम वापस आने के बाद जुम्मन के बेटे ने बताया कि खतौनी में उसके पिता को मरा दिखाकर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया था. अब डीएम साहब व मुख्यमंत्री जी के कारण उनकी जमीन का कागज उन्हें वापस मिल गया है. इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं.
जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप पीड़ित को हर हाल में त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है. बताया कि तहसील की खाता संख्या 00116 की गाटा संख्या 691 की 0.3340 हेक्टेयर जमीन जुम्मन पुत्र गफूर थी. इसे भूमाफियाओं ने धोखे से अपने नाम दर्ज करा ली थी. ये प्रकरण विगत चार साल से लंबित था, जिसे चौबीस घंटे में दुरुस्त किया गया है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




