
सासाराम में जिस उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई, उसके काउंटिंग एजेंट थे दीपक प्रकाश... अब नीतीश सरकार में बन गए मंत्री
AajTak
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में RLM कोटे से मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश का चुनावी सफर जितना छोटा दिखता है, उससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है. चुनाव आयोग के दस्तावेज बताते हैं कि वे हाल ही में सासाराम सीट पर एक ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट बने थे, जिसकी जमानत तक जब्त हो गई और अब वे खुद नीतीश सरकार में मंत्री बन गए हैं.
बिहार की राजनीति में इस बार सिर्फ सीटों का फेरबदल ही नहीं, बल्कि कई रोचक कहानियां भी सामने आ रही हैं. नीतीश कुमार की कैबिनेट में RLM कोटे से मंत्री बनाए गए दीपक प्रकाश को लेकर एक दिलचस्प मामला सामने आया है. दीपक इस चुनाव में सासाराम विधानसभा सीट पर एक ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार के काउंटिंग एजेंट बने थे, जिसकी जमानत तक जब्त हो गई और कुल 327 वोट मिले.
दीपक प्रकाश सासाराम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामायण पासवान के लिए काउंटिंग एजेंट बने थे. नतीजे आए तो रामायण पासवान को सिर्फ 327 वोट हासिल हुए और उनकी जमानत जब्त हो गई. हालांकि, दीपक की मां स्नेहलता इसी सीट से राष्ट्रीय लोकमत (RLM) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बन गईं.
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं दीपक
हाल ही में नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ और RLM कोटे से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली. दीपक को पंचायती राज मंत्री बनाया गया है. दीपक, RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं. इस चुनाव में दीपक खासे सक्रिय रहे हैं.
निर्दलीय उम्मीदवार के एजेंट बने थे दीपक
दिलचस्प यह है कि जहां एक ओर दीपक प्रकाश की मां स्नेहलता कुशवाहा इसी सीट से चुनाव मैदान में थीं, वहीं स्वयं दीपक प्रकाश अपनी मां की काउंटिंग टीम में शामिल होने के बजाय निर्दलीय उम्मीदवार रामायण पासवान के RO बने थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











