
सावधान! सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन के नाम पर हो रही ठगी, आप भी हो सकते हैं शिकार
AajTak
इस वक्त देश में कोरोना महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. लोग अपनों के लिए ऑक्सीजन, इंजेक्शन और अस्पतालों में बेड जुटाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. हालात इतने बुरे हैं कि बहुत सी जगहों पर सरकारें भी कुछ कर पाने में नाकाम नजर आ रही हैं.
इस वक्त देश में कोरोना महामारी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. लोग अपनों के लिए ऑक्सीजन, इंजेक्शन और अस्पतालों में बेड जुटाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं. हालात इतने बुरे हैं कि बहुत सी जगहों पर सरकारें भी कुछ कर पाने में नाकाम नजर आ रही हैं. अस्पतालों में ऑक्सीजन की इतनी कमी हो गई है कि लोग मरीजों के लिए सिलिंडर खुद लेकर जा रहे हैं. अपनों के लिए ऑक्सीजन, इंजेक्शन और जरूरी दवाओं की व्यवस्था करने के लिए लोग सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगा रहे हैं. साथ ही मुसीबत में फंसे लोगों की मदद करने के लिए कई संस्थाएं और कई लोग भी सामने भी आ रहे हैं और सोशल मीडिया वाकई मददगार साबित भी हो रहा है. लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस आपदा से घिरे लोगों को भी ठगने और पैसे ऐंठने से बाज नहीं आ रहे हैं. अगर आप भी अपनों के लिए सोशल मीडिया के जरिए मेडिकल रिसोर्सेज खोजने की कोशिश कर रहे हैं, तो जरा सावधानी बरतें, क्योंकि बुरी नियत वाले इस आपदा को अपने लिए अवसर बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा ही ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसनट्रेटर से जुड़ा ठगी का मामला पत्रकार पंकज कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है.More Related News

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












