
सावधान! पाकिस्तान के फर्जी एजेंडे से रहें दूर, आ सकती है फेक मैसेज की बाढ़
AajTak
India Pakistan tension: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ रहा है. गुरुवार को भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. हालांकि इस दौरान PIB ने बताया है कि आने वाले दिनों में आपके सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित प्रोपेगेंडा की बाढ़ आ सकती है. फर्जी जानकारी से दूर रहने को कहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ रहा है. गुरुवार की रात को भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया. पाकिस्तान की तरफ से वर्चुअल वर्ल्ड में फर्जी एजेंडा भी चलाया जा सकता है, जिसमें वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और WhatsApp आदि का यूज कर सकते हैं.
पाकिस्तान द्वारा चलाए जाने वाले फर्जी खबरों के एजेंडे से दूर रहना चाहिए. इसको लेकर खुद प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने जानकारी शेयर की है. PIB ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया, इसमें बताया है कि आने वाले दिनों में आपके सोशल मीडिया पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित प्रोपेगेंडा की बाढ़ आ सकती है. साथ ही फर्जी जानकारी से दूर रहने को कहा है.
सोशल मीडिया पर फेक मैसेज
सोशल मीडिया के भारत में ढेरों प्लेटफॉर्म हैं, इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और WhatsApp आदि हैं. इन प्लेटफॉर्म पर ढेरों तरह के मैसेज आ सकते सकते हैं, जिनमें अलग-अलग दावे किया जा सकते हैं. ऐसे में WhatsApp पर आने वाले हर एक मैसेज या वीडियो पर आंख बंद करके यकीन ना करें.
PIB ने किया पोस्ट
यहां आज आपको उन सोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप ऑथेंटिक जानकारियों को कलेक्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ अपने मोबाइल का यूज करना होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











