
साल 2025 में लगेगा झटका! स्मार्टफोन के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, ये होंगी वजहें
AajTak
Smartphone Price in 2025: नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग में हैं, तो साल 2025 में आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. AI फीचर्स की बढ़ती मांग की वजह से कंपनियों को हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों ही फ्रंट पर ज्यादा निवेश करना पड़ रहा है. इसकी वजह से स्मार्टफोन्स की कीमतों में भी इजाफा होगा, जिसका असर कंज्यूमर्स पर पड़ेगा.
साल 2024 अपने अंतिम महीने दिसंबर की ओर बढ़ रहा है. जल्द ही दिसंबर आ जाएगा और फिर शुरू हो जाएगी नए साल की तैयारी. साल 2024 में AI फीचर्स वाले मोबाइल्स चर्चा में रहे हैं, लेकिन ये टेक्नोलॉजी कुछ ही फोन्स तक सीमित रही है. साल 2025 में हमें नई टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती हैं.
हालांकि, अगले साल एक स्मार्टफोन खरीदने के लिए कंज्यूमर्स को इस साल के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. इसकी कई वजहें हैं. एडवांस कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा, 5G टेक्नोलॉजी पर मार्केट का शिफ्ट होना और AI जैसे फीचर्स की वजह से फोन्स की कीमतें बढ़ेंगी.
काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन्स का ग्लोबल एवरेज सेलिंग प्राइस साल 2024 में 3 परसेंट और 2025 में 5 परसेंट तक बढ़ जाएगा. इसकी एक प्रमुख वजह प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ना है, जो पावरफुल प्रोसेसर, दमदार कैमरा और AI जैसे फीचर्स के साथ आ रहे हैं.
जनरेटिव AI का स्मार्टफोन्स में इंटीग्रेशन तेजी से हो रहा है. इस फीचर के जुड़ते ही स्मार्टफोन्स प्रीमियम हो जा रहे हैं. चूंकि, कंज्यूमर्स जनरेटिव AI जैसे फीचर्स पसंद कर रहे हैं. इसलिए स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर्र्स ऐसे प्रोसेसर बनाने में निवेश कर रहे हैं जो बेहतर CPU, NPU और GPU कैपेबिलिटी के साथ आते हैं.
यह भी पढ़ें: Quantum Band Review: सिरदर्द, डिप्रेशन, एंज़ायटी से राहत देने का दावा करता है ये बैंड, जानिए कैसे करता है काम
इसकी वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है. काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट की मानें, तो जैसे-जैसे हम AI स्मार्टफोन से युग में प्रवेश कर रहे हैं, वैसे-वैसे जनरेटिव AI वाले फीचर्स का ट्रेंड बढ़ेगा. इसके लिए ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर की जरूरत होगी, जिनकी कीमत सामान्य से ज्यादा होगी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









