
सालभर में दिल्लीवालों की आमदनी कितनी बढ़ी? केजरीवाल सरकार ने दिए आंकड़े
AajTak
दिल्ली सरकार ने बताया कि 2021-22 की तुलना में 2022-23 में दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी लगभग 2.8 लाख बढ़ गई है. इसके साथ एक लाख से ज्यादा वॉटर कनेक्शन भी जुड़े हैं.
राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों की आमदनी एक साल में 14 फीसदी बढ़ गई है. केजरीवाल सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में ये जानकारी सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में प्रति व्यक्ति एक साल में 3,89,529 रुपये से बढ़कर 4,44,768 रुपये हो गई है.
केजरीवाल सरकार की ओर से और भी कई सारे आंकड़े जारी किए गए हैं. दावा है कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 158 फीसदी ज्यादा है.
इन आंकड़ों को जारी करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बताया कि केजरीवाल सरकार में सरकारी परिवहन सेवा में काफी सुधार हुआ है. 2023 में हर दिन औसतन 41 लाख लोगों ने बसों से सफर किया. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की सड़कों पर 7,200 बसें हैं, जिनमें से 1,300 इलेक्ट्रिक हैं.
सरकार ने बताया कि 2021-22 की तुलना में 2022-23 में दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या भी लगभग 2.8 लाख बढ़ गई है. इसके साथ एक लाख से ज्यादा वॉटर कनेक्शन भी जुड़े हैं. 2022-23 में 3.41 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली दी गई है. दिल्ली में 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलती है.
मंत्री आतिशी ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी दिल्ली में मिलती है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में अनस्किल्ड वर्कर को 17,494, सेमी-स्किल्ड को 19,279 और स्किल्ड वर्कर्स को 21,215 रुपये न्यूनतम मजदूरी मिलती है. इसे हर छह महीने बढ़ाया जाता है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








