
सायरन बजाते हुए तेजी से जा रही थी एंबुलेंस, पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो उड़े होश
AajTak
हैदराबाद में एंबुलेंस सायरन के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था. इंस्पेक्शन के दौरान, एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पंजागुट्टा की ओर तेजी से जा रही थी. इसे रोककर पुलिस ने खोला तो अंदर एक कुत्ता था जिसे नसबंदी के लिए ले जाया जा रहा था.
तेलंगाना में हैदराबाद में इन दिनों एंबुलेंस का काफी दुरुपयोग देखे जाने के बाद से प्रशासन सख्त हो गया है. इसको लेकर खास अभियान भी चलाए जा रहे हैं और ऐसे एंबुलेंस ड्राइवरों की धड़पकड़ हो रही है. इसमें तेज साइरन बजाते हुए जा रही एंबुलेंस को रोककर उनकी चेकिंग की जा रही है.
एंबुलेंस सायरन के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान
इसी कड़ी में हैदराबाद के कमिश्नर के आदेश के बाद, मंगलवार को पंजागुट्टा ट्रैफिक एसीपी हरिप्रसाद के नेतृत्व में एंबुलेंस सायरन के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था.
सायरन बजाते हुए तेज स्पीड में जा रही थी एंबुलेंस
इंस्पेक्शन के दौरान, एक एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पंजागुट्टा की ओर तेजी से जा रही थी. जांच के दौरान, ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस का दरवाजा खोला और जांच की कि अंदर कोई मरीज है या नहीं, लेकिन उन्हें आश्चर्य हुआ कि उसमें एक कुत्ता था.
ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, एंबुलेंस जब्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











