
साउथ चाइना सी में इंडियन नेवी के शिप उतारने पर भड़की चीनी सेना, भारत को दी ये नसीहत
AajTak
फिलीपींस की नौसेना के साथ भारतीय नौसैनिक जहाज के अभ्यास को लेकर चीन ने आपत्ति जताई है. चीनी सेना ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि कई देशों के बीच रक्षा सहयोग से तीसरे देशों के हितों और क्षेत्रीय शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
विवादित दक्षिण चीन सागर में भारत और फिलीपींस के नौसैनिक अभ्यास से चीन भड़का हुआ है. इसे लेकर चीन ने गुरुवार को बकायदा बयान जारी करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के बीच रक्षा सहयोग से तीसरे देशों के हितों और क्षेत्रीय शांति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
चीनी सेना का बयान
भारतीय नौसैनिक जहाज और फिलीपींस के नौसैनिक पोत के बीच नौसैनिक अभ्यास और फ्रांसिसी नौसेना के साथ प्रस्तावित फिलीपींस के हवाई अभ्यास पर चीन ने सवाल उठाए हैं. चीन की आधिकारिक मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने कहा कि चीन ने इस पर ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि चीन ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि संबंधित देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग से तीसरे पक्ष के हितों को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए या क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए.
चीन और फिलीपींस करते हैं दावा
दरअसल चीन फिलीपींस और अन्य देशों के बीच सैन्य सहयोग को लेकर अक्सर बेचैन दिखाई देता रहा है. विवादित दक्षिण चीन सागर के हिस्सों पर फिलीपींस और चीन की नौसेना अपने-अपने दावे करती है और कई बार दोनों नौसेना आमने-सामने आ चुकी है. हाल ही में विवादित दक्षिण चीन सागर के हिस्सों पर बीजिंग के नियंत्रण का दावा करने के बाद फिलीपींस और ड्रैगन के नौसैनिक जहाज भिड़ गए थे. गौर करने वाली बात ये है कि इस विवादित समुद्री इलाके पर मनीला भी दावा करता है.
ये भी पढ़ें: समंदर में चीन से क्यों भिड़ गया फिलीपींस... साउथ चाइना सी में इन देशों की भी ड्रैगन से दुश्मनी

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.









