
साउथ कोरिया: विमान में अचानक लगी आग, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी, 169 यात्री सुरक्षित
AajTak
दक्षिण कोरिया के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर बसान के विमान में आग लग गई. हादसे में सभी 169 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए. पिछले महीने ही दक्षिण कोरिया में जेजू एयर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जहां सिर्फ दो को छोड़ तमाम यात्री मारे गए थे. जांच में पता चला कि विमान के इंजन में पक्षी के पंख मिले थे.
दक्षिण कोरिया के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर बसान का एक विमान आग की चपेट में आ गया. जब विमान हांगकांग के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, उसी समय आग लग गई. आग लगने के बाद विमान में सवार सभी 169 यात्री और सात क्रू सदस्य सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिए गए. हादसे में एक शख्स को मामूली चोट आई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
फायर अधिकारियों के मुताबिक, आग विमान के अंदर से शुरू हुई. बताया जा रहा है कि आग विमान की टेल से शुरू हुई थी. इस घटना ने पिछले महीने हुई हवाई दुर्घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब एक जेजू एयर का विमान बैंकॉक से आते वक्त मुआन हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था, जिसमें 181 में से सिर्फ दो लोग ही बच पाए थे.
यह भी पढ़ें: 'प्लेन से टकरा गया है...', साउथ कोरिया प्लेन क्रैश से पहले पैसेंजर का आखिरी मैसेज
विमान में आग लगने की घटना की चल रही जांच
एयर बसान, दक्षिण कोरिया की बजट एयरलाइन, एशियाना एयरलाइंस का हिस्सा है, जिसे दिसंबर में कोरियन एयर द्वारा टेकओवर कर लिया गया था. विमान एयरबस A321 मॉडल का था जिसका ट्रैकिंग डेटा Flightradar24 ने जारी किया है. एयरबस ने इस घटना की रिपोर्ट की जानकारी होने की बात कही है और वह एयर बसान के साथ संपर्क में है. यह मामला एयरबस और एयर बसान दोनों के लिए गहन जांच का विषय है. घटना की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: 7 साल में 813 हादसे, 1473 मौतें... डराते हैं प्लेन क्रैश के आंकड़े, जानें- फ्लाइट का सफर कितना सेफ?

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










