
साइबर क्राइम के मामलों में कमी आई, पर फिर भी भारत को हर महीने 1300 से 1500 करोड़ का चूना लगा रहे हैं साइबर फ्रॉड, MHA का दावा
AajTak
I4C विंग के सूत्रों के के मुताबिक भारत को निशाना बनाने वाले साइबर फ्राड के ज्यादातर मामले दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से संचालित हो रहे हैं. I4C के अनुसार, इस साल जनवरी से जून 2025 तक के पहले 6 महीनों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण लगभग साढ़े 8 हजार करोड़ का नुकसान हुआ. हालांकि, इस साल साइबर फ्रॉड से होने वाले आर्थिक नुकसान में कमी आई है.
गृह मंत्रालय (MHA) के तहत भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया कि भारत को निशाना बनाने वाले ज्यादातर साइबर फ्रॉड दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों जैसे म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस और थाईलैंड से संचालित हो रहे हैं. I4C से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल साइबर फ्रॉड के मामलों में कमी आई है.
I4C के अनुसार, इस साल जनवरी से जून 2025 तक के पहले 6 महीनों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण लगभग साढ़े 8 हजार करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें से आधे से ज्यादा फ्रॉड मामले म्यांमार, कंबोडिया, वियतनाम, लाओस और थाईलैंड से जुड़े नेटवर्क संचालित हो रहे थे. I4C विंग के सूत्रों के मुताबिक, जनवरी से जून 2025 तक हर महीने करीब 1300 से 1500 करोड़ का साइबर फ्रॉड हुआ है.
साइबर फ्रॉड की घटनाओं में आई कमी
MHA की साइबर विंग के अनुसार, 2024 की तुलना में 2025 में साइबर फ्रॉड की घटनाओं और आर्थिक नुकसान में कमी देखी गई है. पिछले साल 2024 में हर महीने औसतन 2200 करोड़ रुपये का नुकसान साइबर फ्रॉड के कारण हो रहा था. इस साल ये आंकड़ा कम होकर 1300-1500 करोड़ रुपये प्रति माह तक आ गया है.
भारतीय साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) द्वारा एकत्रित आंकड़ों के अनुसार, ये साइबर अपराध अक्सर कंबोडिया थाईलैंड वियतनाम और म्यांमार के कई सिक्योर इलाके से संचालित होते हैं. इन ठिकानों को कथित रूप से चीनी ऑपरेटरों द्वारा नियंत्रित किया जाता है.
I4C ने बताया कि इन साइबर अपराधों में भारतीय नागरिकों को साइबर स्लेवरी के लिए मजबूर करने की कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







