
साइकिल से गिरने पर लगी बच्चे को चोट, डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से हो गई मौत!
AajTak
UP News: इटावा में एक बच्चे की मौत होने पर जमकर हंगामा हुआ. बच्चे की मौत का कारण डॉक्टर के इंजेक्शन को बताया जा रहा है. इटावा जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर जमकर हंगामा किया गया. पुलिस ने मृतक के परजिनों को समझाया और हंगामा शांत कराया.
साइकिल से गिरने पर एक बच्चे को चोट आ गई. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया. घर आने के कुछ समय बाद ही मासूम ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काट दिया. मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा तो अस्पताल प्रबंधन ने जांच कराने और दोषी के खिलाफ एक्शन लिए जाने का आश्वासन दिया.
एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मामला यूपी के इटावा का है. यहां शुक्रवार की शाम 10 साल का अमन निवासी अड्डा जुहाना, पटेल नगर सिविल लाइन अपने घर के बाहर साइकिल चला रहा था. साइकिल चलाते-चलाते अचानक से अमन गिर गया और मासूम को मामूली चोटें आ गईं.
बच्चे के बाबा रामदास ने बताया कि हम लोग अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टर ने अमन को एक इंजेक्शन लगा दिया और दवा देकर घर भेज दिया. घर आने पर अमन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई.
परिजनों ने किया 3 घंटे तक हंगामा
अमन की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही मानते हुए जमकर हंगामा काटा. परिजन करीब तीन घंटे तक अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के ऊपर कार्यवाही को लेकर हंगामा करते रहे.
पैनल कर पोस्टमार्टम

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










