
सहारा रेगिस्तान में चौंकाने वाली घटना! तपने वाली रेत पर हुई बर्फबारी, वैज्ञानिकों ने बताया खतरे की घंटी
AajTak
सहारा रेगिस्तान में बर्फबारी की घटना चौंकाने वाली है. हालांकि पिछले कुछ वर्षों से रेगिस्तान में बर्फ गिरने की घटना देखी जा रही है. इससे वहां रहने वाले लोग काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें बर्फबारी का आनंद रेगिस्तान में मिल रहा है.
दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा में बर्फ गिरने की घटना इन दिनों चर्चा में है. सहारा का ये विशाल रेगिस्तान 11 देशों में फैला है. अल्जीरिया, चाड, मिस्र, लीबिया, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को, नाइजर, पश्चिमी सहारा, सूडान और ट्यूनीशिया में इसका विस्तार है. यहां रेत के टीले 180 मीटर ऊंचे हो सकते हैं. इस क्षेत्र में पानी की कमी है. ऐसे शुष्क इलाके में बर्फबारी की घटना चौंकाने वाली है. (Photo- Karim Bouchetat/Instagram)
सहारा जहां तापमान काफी ज्यादा रहता है, वहां तापमान शून्य से भी नीचे चला गया और बर्फबारी होने लगी. ग्लोबल वार्मिंग के कारण सहारा रेगिस्तान के क्षेत्रफल में भी वृद्धि देखी जा रही है. एक शताब्दी पहले सहारा जितना बड़ा था, अब उसका क्षेत्रफल 10 प्रतिशत बढ़ गया है. अगर इसी तरह सहारा का क्षेत्रफल बढ़ता रहा तो आसपास के देशों में सूखे की स्थिति बढ़ सकती है. (Photo- Karim Bouchetat/Instagram)

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










