सहारनपुर: जंजीरों में बांधकर 8 साल के बच्चे को पीटा, मौलाना समेत दो अरेस्ट
AajTak
सहारनपुर में एक 8 साल के मासूम बच्चे को जंजीर से बांधकर पीटे जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ताऊ ने भी कई बार बच्चे से मारपीट की थी. फिर बच्चे को जंजीर से बांधकर मदरसे में छोड़कर आया था. लेकिन परिजन दोषी मौलाना और ताऊ को बचाने की कोशिश कर रह हैं.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बच्चे के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. जहां मासूम को जंजीरों से बांधकर पीटा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मौलाना टीचर ने मासूम के साथ अत्याचार किया. लेकिन बच्चे के परिजन दबाव में इसके उलट बयान देते नजर आए.
जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. जहां बच्चे की पिटाई का मामला सही पाया गाया. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक मदरसे का टीचर है और दूसरा बच्चे का ताऊ. बताया जा रहा है कि ताऊ ने भी कई बार बच्चे से मारपीट की थी. फिर बच्चे को जंजीर से बांधकर मदरसे में छोड़कर आया था. लेकिन परिजन दोषी मौलाना और ताऊ को बचाने की कोशिश कर रह हैं.
8 साल के बच्चे को जंजीर से बांधकर पीटा
परिजनों का कहना है कि उन्होंने खुदी ही बच्चे की पिटाई की थी. क्योंकि बच्चे को चोरी की आदत थी और वह उसकी इस आदत से परेशान थे. वहीं गांव के पूर्व प्रधान नियाज का कहना है कि इसमें मदरसे का कोई लेना-देना नहीं है. यह तो मदरसे को बदनाम करने की साजिश है. इस मामले पर एसपी सागर जैन ने बताया कि समाचार पत्र में प्रकाशित एक खबर माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया था.
मदरसे का मौलाना और बच्चे का ताऊ अरेस्ट
थाना तीतरों के ग्राम बालू में एक 8 वर्षीय बच्चे को जंजीर से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई है. इस प्रकरण में जब सिओ व एसडीएम की ज्वाइंट टीम बनाकर जांच कराई गई. तो प्रकरण सही होना पाया गया. इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें विधिक कार्रवाई की जा रही है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





