
सस्ते iPhone के नाम पर एक बार फिर से पुरानी टेक्नोलॉजी परोसने को तैयार Apple!
AajTak
iPhone महंगे होते हैं, लेकिन फिर भी ये खूब बेचे जाते हैं. सस्ता iPhone के नाम पर एक और महंगा iPhone आने वाला है. लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी इसमें कुछ नया होने के चांस ना के बराबर हैं.
iPhone SE यानी ऐपल का सस्ता iPhone. कहने को तो ये सस्ता होता है, लेकिन भारतीय बाजार और यहां के कस्टमर्स के लिए ये फिर भी काफी महंगा होता है. चूंकि ऐपल के दूसरे आईफोन ज्यादा महंगे होते हैं, इस वजह से ये सस्ता कहा जाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












