
सस्ते में करें मलेशिया-सिंगापुर की सैर, 7 दिनों की होगी ट्रिप, जानें खर्च और टूर बुकिंग डिटेल्स
AajTak
IRCTC Tour Package: परिवार के साथ कहीं विदेश घूमने का प्लान है तो आप बजट में सिंगापुर और मलेशिया घूमने जा सकते हैं. आइए जानते हैं कितना आएगा खर्च और कैसे करनी होगी बुकिंग.
IRCTC Tour Package: घूमने के शौकीन लोग हमेशा नई जगह की तलाश में रहते हैं. अधिकतर लोग देश में तो कई जगहों पर घूम लेते हैं लेकिन जब बात विदेश में घूमने की आती है कई बार बजट की वजह से प्लान नहीं बन पाता. आज हम आपको सस्ते में मलेशिया और सिंगापुर घूमने का तरीका बताते हैं. दरअसल, IRCTC ने एक टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें आपको पैकेज बुक करने के बाद रहने-खाने-घूमने के लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. आइए जानते हैं डिटेल.
यहां जानें ट्रिप डिटेल IRCTC के टूर पैकेज का नाम Magical Malaysia with टूर पैकेज है. यह टूर पैकेज 7 दिनों का होगा. ये टूर पैकेज 28 अक्टूबर के लिए है. तो चलिए जानते हैं कितना आएगा खर्च.
कहां-कहां घूमने का मिलेगा मौका? आईआरसीटीसी का ये पैकेज 6 रात और 7 दिनों का होगा. जिसमें आपको कुआलालंपुर और सिंगापुर घूमने का मौका मिलेगा.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? अगर आप सिंगल शेयरिंग के लिए पैकेज बुक करते हैं तो आपको 1,56,030 खर्च आएगा. डबल शेयरिंग टिकट बुक करने पर 1,29,280 रुपये, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 1,28,720 रुपये लगेंगे. इस ट्रिप में आपके साथ अगर 5 साल से लेकर 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 1,11,860 रुपये लगेंगे और अगर कोई 2 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 98,820 रुपये लगेंगे.
यहां चेक करें कैंसिलेशन पॉलिसी अगर आप ट्रिप शुरू होने के 30 दिन पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको पैकेज के किराए से 20 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 21-30 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर पैकेज कॉस्ट से 30 फीसदी काट कर दिया जाएगा. पैकेज शुरू होने के 08 से 14 दिन पहले टिकट कैंसिल करने पर 90 फीसदी काट कर दिया जाएगा. अगर आप ट्रिप शुरू होने के 7 दिन पहले पैकेज बुक करते हैं तो आपको एक रुपया भी नहीं मिलेगा.
किसी भी सहायता के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल या वॉट्सअप 8287932230 8287932229

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





