
'सस्ती दवा, बेहतर इलाज...', जन औषधि दिवस पर PM मोदी ने दी शुभकामनाएं
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने PMBJP की सफलता और जन औषधि केंद्रों के विस्तार की तारीफ की, जो स्वास्थ्य खर्चों में बचत कर रहे हैं. ये योजना ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जन औषधि दिवस' के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने PMBJP को इसी संकल्प का नतीजा बताया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए PMBJP की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के जरिए अनगिनत परिवार स्वास्थ्य खर्चों में बचत कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, 'परियोजना से सकारात्मक रूप से प्रभावित होने वाले सभी लोगों को मेरी शुभकामनाएं. ये पहल हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर अच्छी दवाएं देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है.'
2016 में शुरू हुआ PMBJP
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की शुरुआत नवंबर 2016 में की गई थी. इसका मकसद स्वास्थ्य सेवाओं में बराबरी लाना था. सरकार चाहती है कि बेहतर इलाज के लिए किसी को भी बहुत ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़ें. अधिकारियों का कहना है कि हेल्थ सिस्टम तभी सबसे मजबूत होता है जब वो आसानी से मिले.
PMBJP की सफलता

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









