
सस्ता टिकट, नो कैंसिलेशन फीस, फ्री सीट अपग्रेड... देशभर में हवाई यात्रियों में हाहाकार के बीच एयर इंडिया का बड़ा फैसला
AajTak
एयर इंडिया समूह ने किराया नियंत्रण से लेकर टिकट रद्दीकरण शुल्क माफ करने तक कई कदमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है. एयरलाइंस का कहना है कि उनका मकसद है कि कोई भी यात्री ज्यादा पैसा देकर या परेशानी झेलकर सफर न करे.
देशभर में फ्लाइट्स की व्यापक अव्यवस्था और यात्रियों के कई-कई घंटे फंसने की स्थिति के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शनिवार को राहत देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. एयरलाइंस का कहना है कि उनका मकसद है कि कोई भी यात्री ज्यादा पैसा देकर या परेशानी झेलकर सफर न करे.
एयरलाइन समूह ने किराया नियंत्रण से लेकर टिकट रद्दीकरण शुल्क माफ करने तक कई कदमों को तत्काल प्रभाव से लागू किया है.
एयर इंडिया ने बताया कि 4 दिसंबर 2025 से दोनों एयरलाइंस ने घरेलू उड़ानों के इकोनॉमी टिकट के दाम तय कर दिए हैं. इसका मतलब है कि अभी देश में उड़ान संकट होने के बावजूद टिकट अचानक बहुत महंगे नहीं होंगे. सरकार ने भी इस पर निर्देश दिए हैं, जिनका पालन किया जा रहा है. आमतौर पर डिमांड के हिसाब से ऑटोमेटेड रेवन्यू मैनेजमेंट सिस्टम किराया बढ़ाते हैं, लेकिन मौजूदा संकट को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: इंडिगो संकट अब भी बरकरार... सरकार का CEO को कारण बताओ नोटिस, 24 घंटे में जवाब दें वरना होगी बड़ी कार्रवाई
टिकट बदलने और कैंसिलेशन पर पर कोई शुल्क नहीं
यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट बदलने और कैंसिल करने पर एक विशेष छूट की घोषणा की है. जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर 2025 तक टिकट बुक किया है और 15 दिसंबर 2025 तक यात्रा निर्धारित है, वे बिना किसी शुल्क के अपनी यात्रा बदल सकते हैं. वहीं टिकट कैंसिल करने पर भी कोई Cancellation Fee नहीं लगेगी और पूरा रिफंड दिया जाएगा.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










