
सस्ता इलाज, बेहतर सुविधाएं... कितने पाकिस्तानी हर साल मेडिकल वीजा पर इंडिया आते हैं? पिछले 6 साल का देखें आंकड़ा
AajTak
किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज और ओपन-हार्ट सर्जरी तक, भारत हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को बीते कुछ वर्षों में मानवीय आधार पर वीजा जारी करता रहा है. लेकिन भारत की इस दयालुता के बदले पाकिस्तान ने हमेशा उसकी पीठ में खंजर घोंपा है.
भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की और लॉग टर्म, डिप्लोमेटिक और ऑफिशियल वीजा को छोड़कर, उन्हें जारी किए गए अन्य सभी तरह के अल्पकालिक वीजा रद्द कर दिए. यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन मैदान में पर्यटकों पर 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच उठाया गया है. इस हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी. जवाबी कार्रवाई के तहत भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए ज्यादातर वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं.
दशकों से भारत ने उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए अपने दरवाजे खोले हैं जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें विश्व स्तरीय मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता है. भारत अक्सर उन पाकिस्तानी मरीजों के लिए वीजा की प्रक्रिया को तेज कर देता है जिन्हें तत्काल ट्रीटमेंट की जरूरत होती है और इसे आगे के लिए नहीं टाला नहीं जा सकता. किडनी और लीवर ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज और ओपन-हार्ट सर्जरी तक, भारत हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को बीते कुछ वर्षों में मानवीय आधार पर वीजा जारी करता रहा है. लेकिन भारत की इस दयालुता के बदले पाकिस्तान ने हमेशा उसकी पीठ में खंजर घोंपा है.
यह भी पढ़ें: हिंद महासागर में अब पाकिस्तान-चीन की खैर नहीं, राफेल जेट से कितनी मजबूत होगी नौसेना? एक्सपर्ट्स ने बताया
भारत के अस्पतालों ने हजारों पाकिस्तानी नागरिकों को नया जीवन दिया और कई मौकों पर इसके लिए कोई पैसे भी नहीं लिए. लेकिन पाकिस्तान की आतंक की फैक्ट्रियां भारत को खून से लथपथ करती रहीं. भारत ने दया दिखाई और उसे बदले में विश्वासघात मिला. पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों का खामियाजा उसके नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है. ताजा मामला पहलगाम आतंकी हमले के बाद का है. चिकित्सा उपचार के लिए भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों का मेडिकल वीजा भारत ने रद्द कर दिया है और उन्हें वापस अपने देश लौटने के लिए 7 दिन का समय दिया है. गंभीर बीमारी से जूझ रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भी कोई रियायत नहीं मिली है.
पाकिस्तानी इलाज के लिए भारत ही क्यों आते हैं?
आपके मन में यह सवाल भी पनप रहा होगा कि इलाज के लिए चीन, अमेरिका या यूरोप की बजाय पाकिस्तानी नागरिक भारत क्यों आते हैं? इसका जवाब है, कम लागत में मिलने वाली विश्व स्तरीय मेडिकल सुविधाएं. भारत मेडिकल टूरिज्म के लिहाज से दुनिया में एक उभरता हुआ देश है. भारत में बेहतरीन हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर, दुनिया के टॉप डॉक्टर और सर्जन हैं. भारतीय डॉक्टर दुनिया भर में मशहूर हैं. साथ ही सबसे बड़ा फैक्टर है मेडिकल ट्रीटमेंट पर आने वाली लागत, जो अन्य देशों की तुलना में बहुत अफोर्डेबल है. भारत में इलाज की लागत अमेरिका की तुलना में लगभग 1/10 है. यही कारण है कि पाकिस्तान और दुनिया के अन्य देशों के मरीजों के लिए गंभीर बीमारियों के इलाज और सर्जरी के लिए भारत पहली पसंद है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






