
ससुराल सिमर का 2 में तान्या करेंगी सुसाइड, काटेंगी हाथ, देखें बिहाइंड द सीन वीडियो
AajTak
वीडियो में तान्या अपनी कलाई काट बाथटब में लेटी हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, शो में तान्या के सुसाइड का प्लॉट आने वाला है. तान्या ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया है कि कैसे तान्या की हाथ की कलाई काटने का सीन शूट हुआ है.
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम स्टारर शो ''ससुराल सिमर का" का दूसरा सीजन 26 अप्रैल 2021 से शुरू हो गया. शो की शुरुआती शूटिंग आगरा में हुई. पहले दिन से ही शो में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में तान्या शर्मा लीड रोल में हैं. अब तान्या ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि काफी वायरल हो रहा है. ये बिहाइंड द सीन वीडियो है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












