
सलाखों के पीछे से लाइव... फरीदकोट की मॉडर्न जेल में कैदियों ने बनाया वीडियो
AajTak
अपराधी बेखौफ होकर जेल में मोबाइल का इस्तमाल कर रहे हैं. इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. इसी कड़ी में फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद राहुल दाना और आकाश का एक वीडियो सामने आया है. अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कितने दिन पुराना है. पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पंजाब में फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल एक बार फिर विवादों में घिरी है. ताजा मामला जेल में बंद अपराधियों द्वारा मोबाइल से सोशल मीडिया पर लाइव होने से जुड़ा है. वीडियो में राहुल दाना और आकाश दिख रहा है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो कितने दिन पुराना है. पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
गौरतलब है कि अपराधी बेखौफ होकर जेल में मोबाइल का इस्तमाल कर रहे हैं. इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है. बताया जा रहा है कि राहुल दाना जंडियाला तरनतारन जिले से है. उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
अपराधियों के वीडियो ने बढ़ाई जेल सुरक्षाबलों की चिंता
जबकि आकाश मचाकी कलां फरीदकोट जिले के कांग्रेस यूथ प्रधान और जिला परिषद सदस्य रहे गुरलाल पहलवान मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर्स के लिए फरीदकोट में ठहरने का प्रबंध करने का आरोपी है और जेल में बंद है. दोनों ही अपराधियों के वीडियो ने जेल सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ा दी है.
मामले में जिले के एसएसपी हरजीत सिंह का बयान
हालांकि, जेल के अंदर से वायरल हो रहे वीडियो पर जेल प्रशासन खामोश है. इस मामले में जिले के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों अपराधी फरीदकोट जेल में बंद हैं. 27 तारीख को इनकी बैरक से मोबाइल बरामद हुआ था. जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी जिला पुलिस को दी है. इससे पहले भी इन अपराधियों के पास से मोबाइल पकड़ा गया था. ताजा मामले में इनके खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






