
सलमान खान फ्लेवर से TV की बहुओं तक, बिग बॉस OTT में मिसिंग ये चीजें
AajTak
कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स को इंट्रोड्यूस किया गया है. इनमें से सबसे बड़े दो बदलाव हैं शो को ओटीटी पर 6 हफ्तों के लिए शिफ्ट करना और सलमान का ना होना. इन सबके अलावा भी शो के फॉर्मेट, थीम से जुड़ी कई बातें हैं जो बिग बॉस ओटीटी देखने के बाद बीबी फैंस मिस करेंगे. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
देश के सबसे बड़े कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हो चुकी है. करण जौहर की मेजबानी में शुरू हुए इस शो में कई सारे बदलाव किए गए हैं. मेकर्स ने सीजन 15 में ओटीटी में तड़का लगाया है. कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स को इंट्रोड्यूस किया गया है. इनमें से सबसे बड़े दो बदलाव हैं शो को ओटीटी पर 6 हफ्तों के लिए शिफ्ट करना और सलमान का ना होना. इन सबके अलावा भी शो के फॉर्मेट, थीम से जुड़ी कई बातें हैं जो बिग बॉस ओटीटी देखने के बाद बीबी फैंस मिस करेंगे. चलिए जानते हैं उनके बारे में. नदारद सलमान खान बिग बॉस ओटीटी को देखने के बाद फैंस जो सबसे ज्यादा मिस कर रहे वो है सलमान खान को. अपने चहेते होस्ट दबंग खान के बिना फैंस को सीजन 15 में खास मजा नहीं आ रहा है. ओटीटी पर शो शिफ्ट करने के बाद होस्ट भी चेंज, ये दोनों बदलाव फैंस को एकसाथ पच नहीं रहे. सलमान खान के बिना फैंस के लिए कोई बिग बॉस नहीं है. दर्शकों के लिए राहत वाली बात ये है कि 6 हफ्तों बाद सलमान खान धमाकेदार एंट्री करेंगे. वरना अगर ऐसा नहीं होता तो शायद बीबी लवर्स सीजन 15 देखना भी पसंद नहीं करते.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











