
सलमान के घर फायरिंग: पुलिस को बड़ी सफलता, CCTV में दिखे शूटर्स, बाइक बरामद, सामने आया इस गैंगस्टर का नाम
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 5 राउंड फायरिंग करके फरार हुए शूटर्स की तलाश में मुंबई पुलिस की 15 टीमें लगी हुई हैं. इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. जिस बाइक से शूटर्स आए हुए थे, उसे बरामद कर लिया गया है. उसकी फोरेंसिक जांच की जा रही है.
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. उस इलाके में मौजूद सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं, जो हर एंगल से तफ्तीश में जुटी हुई हैं. इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने उस बाइक को बरामद कर लिया है, जिस पर शूटर्स आए हुए थे. पुलिस द्वारा बरामद की गई बाइक की फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के बाद कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा का भी नाम सामने आया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हमले के बाद भाग रहे शूटर्स बांद्रा इलाके में ही अपनी बाइक छोड़ गए. उसके आगे का सफर उन्होंने रिक्शे से किया है. पुलिस को आशंका वे दोनों रिक्शे से दहिसर चेक नाका पार करके भागे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि दोनों शूटर महाराष्ट्र से बाहर के हो सकते हैं. वे हरियाणा या राजस्थान के रहने वाले हैं. यह भी संभावना जताई जा रही है कि कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के गैंग ने इन शूटर्स का इंतजाम किया है.
रोहित गोदारा राजस्थान के बीकानेर के लूणकरण का रहने वाला है. उस पर गंभीर अपराध के करीब 32 से ज्यादा मामले दर्ज है. वो 2010 से अपराध की दुनिया में जाना पहचाना नाम है. रोहित गोदारा राजस्थान में कारोबारियों से 5 करोड़ से लेकर 17 करोड़ तक की रंगदारी मांग चुका है. उस पर सीकर में गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या का आरोप भी है. वो 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट पर दुबई भागा था. उसने फर्जी पासपोर्ट में उसने अपना नाम पवन कुमार लिखवाया था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी है. ऐसा माना जा रहा है कि इस वक्त वो कनाडा में है.
इसके साथ ही सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों हमलावरों की तस्वीरें भी सामने आई हैं. एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है. दूसरा लाल टी शर्ट में है. इस तस्वीर के आधार पर शूटर्स की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. इसके साथ ही 29 फरवरी 2024 की एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो हरियाणा ने रोहतक के एक ढाबे की बताई जा रही है. इसमें विशाल नामक शख्स दिख रहा है. कहा जा रहा है कि मुंबई के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे शख्स का चेहरा उससे मिल रहा है. हो सकता है कि विशाल ने ही सलमान के घर के बाहर फायरिंग की है.
यह भी पढ़ें: अर्श डल्ला, रोहित गोदारा से लखबीर लांडा, गोल्डी बराड़ तक...भारत के लिए सिरदर्द बने ये 10 कुख्यात गैंगस्टर
शूटर्स पर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया केस
मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रोशन ने बताया, ''आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. पुलिस को 5 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है. इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है. सलमान खान के सुरक्षा गार्ड के बयान के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच जारी है.''

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




