
सर्बिया संसद के बाहर गोलीबारी और आगजनी, राष्ट्रपति ने बताया 'आतंकी हमला'
AajTak
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में संसद भवन के बाहर गोलीबारी और आगजनी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. हमलावर ने बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारने के बाद राष्ट्रपति एलेक्जेडर वूचिच के समर्थकों के टेंट में आग लगा दी. राष्ट्रपति ने इस हमले को आतंकी कृत्य बताया, जबकि पुलिस जांच जारी है.
सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को संसद भवन के बाहर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर ने पहले एक बुजुर्ग व्यक्ति को गोली मारी और फिर राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच के समर्थकों के टेंट में आग लगा दी.
इस घटना को लेकर राष्ट्रपति वूचिच ने बयान जारी करते हुए इसे "आतंकी हमला" बताया है. उन्होंने कहा कि "संसद के बाहर हुआ हमला देश की शांति को भंग करने की कोशिश है."
यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज पर बड़ा हमला, BLA के लड़ाकों के अटैक में 5 की मौत
घटना का एक वीडियो NOVA मीडिया आउटलेट ने पोस्ट किया, जिसकी लोकेशन की पुष्टि भी की गई है. वीडियो में सशस्त्र सुरक्षा अधिकारी संसद के बाहर स्थित बड़े टेंट की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं. कुछ ही देर बाद वहां गोलियां चलने और फिर आग लगने और शोरगुल की आवाजें सुनाई देती हैं.
विरोधी आंदोलन के खिलाफ राष्ट्रपति के समर्थकों ने लगाए थे टेंट
बताया जा रहा है कि यह टेंट उन कई टेंट्स में से एक था जिन्हें राष्ट्रपति वूचिच के समर्थकों ने इस साल सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच संसद के बाहर लगाया था. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग किसने की और आग कैसे लगी.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.











