
सर्जरी के वक्त हाथ में लगी थी टाइटेनियम प्लेट, बिजली कड़की तो जल गया शख्स का शरीर
AajTak
पेड़ किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे तीन भाई-बहनों पर आकाशीय बिजली (Lightning) कहर बनकर टूट पड़ी. बिजली गिरने के कुछ ही पल में तीनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, और जब उन्हें होश आया तो वे अस्पताल में थे. सेल्फी लेने के दौरान ये हादसा कैसे हुआ, सुनिए खुद पीड़ितों की जुबानी..
बारिश और तूफान के मौसम में सेल्फी लेना तीन सगे भाई-बहनों को भारी पड़ गया. पेड़ किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे तीनों पर आकाशीय बिजली (Lightning) कहर बनकर टूट पड़ी. बिजली गिरने के कुछ ही पल में तीनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े, और जब उन्हें होश आया तो वे अस्पताल में थे. सेल्फी लेने के दौरान ये हादसा कैसे हुआ, सुनिए खुद पीड़ितों की जुबानी.. (फोटो- isobel jobson fb) दरअसल, ये हादसा हुआ है इंग्लैंड के ईस्ट मोल्सी (England East Molesey) में. तीन भाई-बहनों राचेल, इसोबेल और एंड्रयू ने बीबीसी को बताया कि ईस्ट मोल्सी में वे तूफान के दौरान एक पेड़ के नीचे खड़े होने के दौरान सेल्फी ले रहे थे. तभी आकाशीय बिजली गिरने के बाद वे जल गए. जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. (फोटो- AP)
तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









