
सरेआम फायरिंग, लूट की कोशिश और सीसीटीवी... पुलिस ने ऐसे किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
AajTak
सुबह के 11 बजे थे. तभी दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स को गोली मार दी गई है. पुलिस की टीम फौरन मौका-ए-वारदात की तरफ रवाना हो गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोली युवक के सीने में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई.
दिल्ली पुलिस ने महज दो दिन में एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है. सोमवार को दो हमलावरों ने इस हत्याकांड को सरेआम अंजाम दिया था और फरार हो गए थे. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल था. बदमाशों की गोली का शिकार होने वाला शख्स तुगलकाबाद का रहने वाला था. पुलिस ने इस मामले में तेजी से जांच की और कातिल पकड़े गए.
13 फरवरी 2023 सुबह के 11 बजे थे. तभी दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक को गोली मार दी गई है. पुलिस की टीम फौरन मौका-ए-वारदात की तरफ रवाना हो गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि गोली युवक के सीने में लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई. मरने वाली की शिनाख्त जुल्लू दफादार के तौर पर हुई जो कि दिल्ली के तुगलकाबाद का रहने वाला था. पुलिस ने पंचनामे के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही थी कि आखिर जुल्लू का कत्ल किसने और क्यों किया?
लूट की कोशिश में कत्ल! जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को एक चश्मदीद मिल गया. उसने पुलिस को हमलावरों की जानकारी दी. पुलिस को पता चला कि पुल प्रहलादपुर में रहने वाले बाबूद्दीन पेशे से एक दूध कारोबारी हैं. वारदात के दिन यानी 13 फरवरी की सुबह बाबूद्दीन करीब 6 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. वो एक स्कूटी पर सवार थे. तभी रामप्यारी कैंप के पास दो लोगों ने उनकी स्कूटी को रोकने की कोशिश की. जब उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी तो बदमाशों ने पिस्तौल निकाल ली. ये देखकर बाबूद्दीन ने स्कूटी की रफ्तार तेज कर दी. इसी बीच बाइकसवार बदमाशों ने बाबू पर फायर कर दिया. इस फायरिंग में बाबू तो बच गए लेकिन बदमाशों की गोली जुल्लू दफादार को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाइक के जरिए कातिल तक पहुंची पुलिस अब पुलिस मौका-ए-वारदात के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी. तभी एक फुटेज में संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी. इनपुट के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल की पहचान कर ली. वो मोटरसाइकिल लाल कुआं डी-329/सी, नई दिल्ली के निवासी आकाश वैद के नाम पर रजिस्टर थी. पुलिस आकाश तक पहुंची तो उसने पुलिस को बताया कि यह मोटरसाइकिल उसके छोटे भाई वीरू वैद की है. वीरू वैद से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चुंगी नंबर 3 लाल कुआं निवासी अमन ने उसकी मोटरसाइकिल दो दिन के लिए उधार मांगी थी. यह जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने अमन के लाल कुआं स्थित घर पर दबिश दी. जहां उसके छोटे भाई ने बताया कि अमन 13 फरवरी 2023 की सुबह से घर नहीं आया है.
ऐसे पकड़े गए आरोपी अमन और सचिन अब पुलिस ने 19 साल के अमन और उसके साथियों के बारे में सुराग देने के लिए मुखबिरों को लगाया. मुखबिरों की गुप्त सूचना पर लाल कुआं निवासी अमन, पुल प्रह्लाद पुर, दिल्ली और 22 वर्षीय सचिन निवासी चुंगी नंबर 2 लाल कुआं को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट और हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने तीसरे सहयोगी इरशाद उर्फ राजा निवासी खोरी गांव, फरीदाबाद के साथ मिलकर मदर डेयरी के दूध विक्रेता बाबूद्दीन को लूटने की साजिश रची थी क्योंकि वह हर दिन पीएनबी इरोस गार्डन में पैसे जमा करने जाता था. चार-पांच दिन से रेकी कर रहे थे आरोपी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने बाबूद्दीन के आने-जाने वाले रास्तों की 4-5 दिनों तक रेकी की थी. 13 फरवरी को अमन ने अपने दोस्त वीरू की मोटरसाइकिल उधार ली. सचिन, अमन और इरशाद ने बाबूद्दीन के घर के पास इंतजार करने लगे. लगभग 10:45 बजे बाबूद्दीन स्कूटी पर अपने घर से निकले और बैंक में कैश जमा करने के लिए इरोस गार्डन फरीदाबाद की ओर चले गए. तब आरोपियों ने बाबूद्दीन का पीछा किया.
निशाना चूक जाने से मारा गया जुल्लू दफादार राम प्यारी कैंप के पास करीब 11 बजे जब बाबूद्दीन अपनी स्कूटी पर पहुंचे तो इरशाद और अमन ने उनकी स्कूटी को रोकने की कोशिश की. लेकिन बाबूदीन ने शक होने पर अपनी स्कूटी नहीं रोकी. इस पर इरशाद ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और बाबूद्दीन पर पीछे से फायर कर दिया लेकिन इरशाद का निशाना चूक गया और गोली पास में गुजर रहे जुल्लू दफादार को जा लगी. जुल्लू दफादार की मौके पर ही मौत हो गई. सभी तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे. लेकिन अब जाकर पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.




