
सरपंच की हत्या पर महायुति में तकरार, NCP के मंत्री धनंजय मुंडे पर BJP विधायक ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद गरमा गई है. बीजेपी विधायक सुरेश धस ने मंत्री धनंजय मुंडे पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया है. इस हत्या में धनंजय के करीबी वाल्मिकी कराड को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड ने प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है.
महाराष्ट्र की राजनीती में बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के हत्या के बाद राजनीती गरमाई हुई है. महायुती के नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आज तक से बातचीत में बीजेपी के आष्टी के विधायक सुरेश धस ने मंत्री धनंजय मुंडे पर इलेक्शन में धांधली का आरोप लगाया है. विधानसभा के चुनाव में धनंजय मुंडे के कार्यकर्ताओं ने परली में मतदाताओं को धमकाया, उनके उंगली पर जबरन स्याही लगाकर बोगस वोटिंग कराने का दावा किया है.
सुरेश धस ने आरोप लगाया कि यह महाराष्ट्र का परली पैटर्न है, जहां लोकतंत्र को कोई जगह नहीं है. बूथ कैप्चरिंग करना और लोगों को धमकाना आम बात है. अगर आप लोगों से बात करेंगे तो ऐसी कई कहानियां बाहर आएंगी. गौर करने वाली बात यह है कि सुरेश धस की पार्टी बीजेपी के सहयोगी दल के नेता के तौर पर ही धनंजय मुंडे कैबिनेट मे शामील हैं, लेकीन संतोष देशमुख की हत्या के बाद मुंडे को हटाने की जोरों की मांग विपक्ष के नेता कर रहे हैं.
बीजेपी के नेता अजित पवार गुट के मंत्री के खिलाफ क्यों हैं?
9 दिसंबर को मस्साजोग गांव के बीजेपी के युवा सरपंच संतोष देशमुख को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था. उसके बाद संतोष को बुरी तरह से पीटा गया. संतोष के शरीर के हर अंग पर चोट के निशान थे. इतना ही नहीं, शरीर के भीतर भी भारी चोटें थी. बाद में उसकी मृत्यु हो गई. उसके बाद पोस्ट मार्टम के दौरान संतोष की ली गई तस्वीरें वायरल हो गई, और इस बर्बरता के खिलाफ संतोष के परिवार के लोग और सारी पार्टियों ने आंदोलन शुरू कर दिया.
संतोष देशमुख की मौत के लिए अजित पवार के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिकी कराड के लोगों को जिम्मेदार ठहराया गया. बाद में पुलिस एक्शन में एनसीपी के तालुका प्रमुख विष्णू चाटे और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनके अलावा इस केस में अन्य तीन आरोपी सुदर्शन घुले, कृष्णा आंधले पिछले 22 दिनों से फरार हैं.
धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिकी कराड को किया गया अरेस्ट

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











