
सरकार के पास वक्फ बिल का दांव लेकिन परिसीमन पर साउथ के दलों का दबाव... संसद में कैसा रहेगा ये हफ्ता?
AajTak
आज केंद्र की तरफ से वक्फ बिल पेश किया जा सकता है, जिससे सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की आशंका है. दूसरी तरफ, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.
संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण का तीसरा हफ्ता आज से शुरू हो रहा है. संसद का पिछला हफ्ता भी हंगामे के बीच खत्म हुआ था. संसद में आज भी हंगामे के आसार हैं क्योंकि केंद्र सरकार के पास वक्फ बिल का दांव है, जिसका करीब सभी विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं. वहीं, परिसीमन विवाद पर साउथ के नेता लामबंद हैं और इसके लेकर एमके स्टालिन ने विपक्षी दलों से जुड़े मुख्यमंत्रियों और अन्य नेताओं के साथ बैठक भी की है. इसके साथ ही, लोकसभा में कांग्रेस के मणिकम टैगोर ने ‘आग लगने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के आवास पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने’ के संबंध में चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है.
पेश किया जाना है वक्फ बिल
आज केंद्र की तरफ से वक्फ बिल पेश किया जा सकता है, जिससे सरकार और विपक्ष के बीच टकराव की आशंका है. दूसरी तरफ, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ बिल के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.
विपक्ष के ज्यादातर दल वक्फ विधेयक का विरोध कर रही हैं. वहीं, कैबिनेट ने वक्फ (संशोधन) विधेयक में कुछ बदलावों को मंजूरी दी है. यह विधेयक लोकसभा में चर्चा होने के बाद पेश किया जाना है.
यह भी पढ़ें: कैबिनेट से मिली वक्फ बिल को मंजूरी, 10 मार्च से शुरू हो रहे संसद सत्र में ला सकती है सरकार
कांग्रेस ने वक्फ बिल में गिनाईं खामियां

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












