
सरकार का दिवाली गिफ्ट, आज से देशभर में इतनी कीमत पर मिल रहा है आटा
AajTak
भारत आटा की शुरुआत केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के कर्तव्य पथ से की. पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर 130 गाड़ियों को दिल्ली एनसीआर के लिए रवाना किया. सरकार की तरफ से भारत आटा की कीमत 27 रुपए 50 पैसे प्रति किलो तय की गई है.
केंद्र सरकार ने महंगाई पर लगाम लगाने और जनता को इससे राहत पहुंचाने के लिए सस्ती दरों पर आटा बेचने का फैसला किया है. इसके तहत केंद्र ने सोमवार से 'भारत ब्रांड' के नाम से सस्ती दरों पर आटा बाजार में उतार रही है.
भारत आटा की शुरुआत केंद्रीय उपभोक्ता मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली के कर्तव्य पथ से की. पीयूष गोयल ने हरी झंडी दिखाकर 130 गाड़ियों को दिल्ली एनसीआर के लिए रवाना किया. सरकार की तरफ से भारत आटा की कीमत 27 रुपए 50 पैसे प्रतिकिलो तय की गई है. हालांकि बाजार में मिलने वाला आटा अभी भी 40 से 45 रुपए प्रति किलो है.
रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही गेहूं की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला है. हालांकि सरकार ने अपने रिजर्व स्टॉक से बड़ी मात्रा में गेहूं की खेत खोल बाजार में उतरी है ताकि फायदा ग्राहकों को सीधा मिल सके. अब भारत आटा को मदर डेयरी, नेफेड, एनसीसीएफ जैसे सरकारी बिक्री के जरिए जनता तक सीधे पहुंचाने की तैयारी है. भारत आटा 10 किलो और 30 किलो के पैकेट में उपलब्ध होगा.
इसके पहले सरकार की उपभोक्ता मंत्रालय ने भारत दाल योजना शुरू की थी, जिसके तहत सस्ती दरों पर दाल बेची जा रही थी. हाल ही में प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए भी उपभोक्ता मंत्रालय ने सस्ती दरों पर देश के सभी शहरों में प्याज की बिक्री शुरू की है.
नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन के प्रमुख विशाल सिंह ने बताया कि अकेले दिल्ली एनसीआर में लगभग 150 जगह प्याज प्रति 25 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जाएगा तो वही भारत आता भी लोगों को मुहैया कराया जाएगा ताकि महंगाई में लोगों को राहत मिल सके. देशभर में नेफेड केंद्रीय भंडार की दुकानों पर भी सस्ता आटा मिलेगा.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जब भी महंगाई ने लोगों को परेशान किया है. भारत सरकार की ओर से जनता के हित के लिए कदम उठाए गए हैं, फिर चाहे टमाटर की कीमतों को कम करने के लिए सीधे किसानों से खरीद कर उसे लोगों तक पहुंचाना हो या फिर प्याज के बढ़ते दाम पर नियंत्रण पाना हो. अब सस्ता आटा लोगों तक पहुंचा जा रहा है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






