'सरकार ऐसे मदरसों को तोड़े, हमें कोई दिक्कत नहीं', सर्वे पर बोले मौलाना अरशद मदनी
AajTak
सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में मदसरों का एक सम्मेलन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग मदरसों ने हिस्सा लिया. मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों में कोई भी गलत गतिविधियां नहीं होती,अगर कोई मदरसा मस्जिद सरकारी जमीन पर नाजायज कब्ज़ा करके बनाया गया है तो सरकार ऐसे मदरसों को तोड़े, हमें कोई दिक्कत नहीं है.
योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने का फैसला लिया है. इसको लेकर सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद में मदसरों का एक सम्मेलन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग मदरसों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सरकार के इस फैसले को लेकर सभी मदरसा संचालकों ने बातचीत की और आगे की रणनीति बनाई.
इस सम्मेलन की जानकारी देते हुए मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों में कोई भी गलत गतिविधियां नहीं होती,अगर कोई मदरसा मस्जिद सरकारी जमीन पर नाजायज कब्ज़ा करके बनाया गया है तो सरकार ऐसे मदरसों को तोड़े, हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे का विरोध नहीं करते बल्कि हम खुद सरकार को वो सब जानकारी देंगे जो वो चाहते हैं. मस्जिद रशीदिया में हुए इस सम्मेलन में क़रीब 500 मदरसा संचालक और 5 हज़ार से ज़्यादा लोगो ने सम्मेलन में हिस्सा.
12 सदस्यीय टीम का गठन
मौलाना मदनी ने कहा कि सरकार को मदरसों, मुसलमानों और मस्जिदों को टारगेट नहीं करना चाहिए, बल्कि देशहित में जो भी ज़रूरी हो, उन कामों को संवैधानिक तरीके से करना चाहिए. जिस तरह सरकार मदरसों को निशाना बना रही है, उससे एक पूरे वर्ग को टारगेट किये जाने का संदेश जा रहा है. जिसका हम विरोध करते है. सम्मेलन में एक 12 सदस्यीय स्टेरिंग कमेटी का भी गठन किये जाने की खबरे हैं, जो सरकार से बात करेगी.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










