
सरकारी प्रवक्ता से प्रधानमंत्री तक... जानें कौन हैं फ्रांस के पहले Gay पीएम गेब्रियल अटल
AajTak
गेब्रियल फ्रांस के सबसे कम उम्र और पहले गे प्रधानमंत्री बन गए हैं. 2022 में सबसे कम उम्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गेब्रियल अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मंगलवार को उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया. सोमवार को इमिग्रेशन के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव बढ़ने की वजह से एलिजाबेथ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.
34 वर्षीय गेब्रियल अटल फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बनाए गए हैं. इमैनुएल मैक्रों ने इस साल होने वाले ससंदीय चुनाव से पहले ये बड़ा फेरबदल किया है. गेब्रियल फ्रांस के सबसे कम उम्र और पहले गे प्रधानमंत्री बन गए हैं. 2022 में सबसे कम उम्र के मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले गेब्रियल अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मंगलवार को उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया गया.
दरअसल, इमिग्रेशन के मुद्दे पर राजनीतिक तनाव बढ़ने की वजह से एलिजाबेथ ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद इस पद की दौड़ में गेब्रियल के अलावा कई नाम शामिल थे. हालांकि मंगलवार को राष्ट्रपति मैक्रों की तरफ से गेब्रियल के नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया गया और वह फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बन गए.
गेब्रियल अटल के बारे में पांच पॉइंट में जानें-
- 34 साल की उम्र में गेब्रियल अटल आधुनिक फ्रांस के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं. यह रिकॉर्ड पहले वामपंथी लॉरेंट फैबियस के नाम था, जो 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने थे. उन्हें 1984 में फ्रेंकोइस मिटर्रैंड द्वारा प्रधानमंत्री नामित किया गया था.
- अटल फ्रांस के पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री हैं. उनके बारे में 2018 में एक पुराने स्कूल सहयोगी ने ये जानकारी उस समय सार्वजिनक कर दी थी, जब मैक्रों के पहले जनादेश के दौरान उन्हें एक जूनियर मंत्री नामित किया गया था. उस समय, अटल मैक्रों के पूर्व राजनीतिक सलाहकार स्टीफन सेजॉर्न के साथ रिलेशनशिप में थे.
- अटल जब 17 वर्ष के थे तब सोशलिस्ट पार्टी में शामिल हो गए थे. महामारी के दौरान सरकारी प्रवक्ता नामित किए जाने के बाद वह फ्रांसीसी राजनीति में एक चर्चित चेहरे बन गए थे. बाद में उन्हें वित्त मंत्रालय में कनिष्ठ मंत्री और फिर 2023 में शिक्षा मंत्री के रूप में नामित किया गया. इसके बाद उन्होंने मैक्रों की कैबिनेट में एक अलग पहचान बनाई.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









