
सरकारी कल्चर का फ्रस्ट्रेशन, नीतिगत टकराव और प्रेशर... क्यों ट्रंप सरकार से अलग हो गए खरबपति एलॉन मस्क?
AajTak
अमेरिका के सरकारी खर्चे कम करने की कोशिशों में ट्रंप को शुद्ध बाबूगीरी कल्चर को अनुभव हुआ. जहां चीजें अपने हिसाब से चलती हैं. उन्होंने कई बार अपनी निराशा जाहिर की. वाशिंगटन पोस्ट से बातचीत करते हुए एक बार उन्होंने कहा था,
"मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है, एक बिल अच्छा भी हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह दोनों हो सकता है या नहीं. यह मेरी निजी राय है." खरबपति एलॉन मस्क ने 28 मई को सीबीएस टेलिविजन पर प्रसारित अपने इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना की और 29 मई को ट्रंप प्रशासन से उनकी छुट्टी हो गई.
रॉयटर्स ने व्हाइट हाउस के सूत्रों के हवाले से कहा है कि दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति एलॉन मस्क की ट्रंप प्रशासन से विदाई का फैसला सीनियर स्टाफ लेवल पर लिया गया. व्हाइट हाउस से उनकी विदाई फटाफट हुई और पूरी प्रक्रिया अनौपचारिक थी. अपनी विदाई की खबर सार्वजनिक करने से पहले एलॉन मस्क ने ट्रंप से मुलाकात भी नहीं की थी.
गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को एलॉन मस्क की नियुक्ति (DOGE-Department of Government Efficiency) के सलाहकार के रूप में की थी. वे 4 महीने 9 दिन अपने पद पर रहे. उन्होंने 29 मई को इस पद को छोड़ने की घोषणा की.
गौरतलब है कि ट्रम्प प्रशासन में विशेष सरकारी कर्मचारी के रूप में मस्क का 130-दिवसीय कार्यकाल 30 मई के आसपास समाप्त होने वाला था.
ट्रंप और एलॉन मस्क के बीच दूरी क्यों?
ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद खरबपति बिजनेसमैन एलॉन ट्रंप की सर्किल में पावरफुल व्यक्ति के रूप में उभरे. वे बेबाक थे, हर जगह नजर आते थे, और पारंपारिक मानदंडों से मुक्त थे.फरवरी में कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक कटार लहाई थी और कहा था कि ये कटार नौकरशाही के लिए है.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






