
समुद्र में मछुआरों को तैरता मिला शिवलिंग, देखने के लिए उमड़ रही भीड़, विवाद भी शुरू
AajTak
भरूच जिले के जंबूसर तहसील के कावी गांव में मछुआरों को मिला शिवलिंग गुजरात समेत पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया है. कावी के देवीपूजक समुदाय के लोग जो पेशे से मछुआरे हैं, वो 7 तारीख को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे. इसी दौरान एक शिवलिंग जाल में फंस गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुजरात में कावी के समुद्र तट पर शिवलिंग मिलने के बाद भरूच और आसपास के जिलों से लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आ रहे हैं. कावी गांव के लोग इस शिवलिंग का भव्य मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं. दूसरी ओर कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं कि ये शिवलिंग है या नहीं. पुरातत्व विभाग से जांच कराने की मांग कर रहे हैं. शिवलिंग मिलने से नया विवाद शुरू हो गया है.
भरूच जिले के जंबूसर तहसील के कावी गांव में मछुआरों को मिला शिवलिंग गुजरात समेत पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गया है. कावी के देवीपूजक समुदाय के लोग जो पेशे से मछुआरे हैं, वो 7 तारीख को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे. इसी दौरान एक शिवलिंग जाल में फंस गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
समुद्र के बीच तट से 185 किमी दूर मिले इस शिवलिंग को कावी गांव के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया है. दो दिन में शिवलिंग का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद जिलों से बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं.
'10-12 लोगों ने कोशिश की लेकिन इसे हिला नहीं पाए'
जिन लोगों को यह शिवलिंग मिला है, उन्होंने बताया कि शुरुआत में हमें ड्रम जैसा लगा. दो लोगों ने इसे खींचने की कोशिश की. मगर, वो खींच नही पाए. फिर 10-12 लोगों ने कोशिश की लेकिन इतने सारे लोग भी इसे हिला नहीं पाए. हमने ध्यान से देखा तो मालूम चला की अंदर शेषनाग का आसन और मूर्ति है. इसलिए हमने बीच समुद्र में भगवान भोलानाथ की स्तुति करने के बाद ओम नमः शिवाय का जाप किया.
उन्होंने कहा कि हमने भगवान का स्मरण कर उनकी स्थापना करने का निर्णय लिया. इसके बाद हम शिवलिंग को उठाने में सफल हो सके. वर्तमान में यह शिवलिंग कावी गांव के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में रखा है. देखने वालों का कहना है कि यह शिवलिंग अद्भुत है और अलौकिक लगता है. इसके स्पर्श से मन को शांति मिलती है. शिवलिंग के अंदर नाग देवता और अन्य मूर्तियों का स्थान है. जो चांदी की तरह दिखता है.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.




