
समलैंगिकों के तर्क और सरकार का विरोध, किसके हक में होगा फैसला?
AajTak
देश मे समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिलेगी या नहीं, मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी का फोकस किस वोटर ग्रुप पर है और प्रदूषण की वजह से सोलर एनर्जी का कितना नुकसान हो रहा है? सुनिए 'आज का दिन' में.
देश में सेम सैक्स मैरिज को लेकर इस साल सुप्रीम कोर्ट में लगातार 10 दिनों तक कई घंटों की बहस चली है. अब उस बहस के बाद आज फैसले का दिन है, जब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि सेम सैक्स मैरिज को मान्यता दी जाए या नहीं. और बड़ी बात है कि केंद्र सरकार ने इसका खुलकर विरोध किया. है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, हिमा कोहली और पीएस नरसिम्हा की बेंच फैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में करीब 20 पेटिशन डाले गए थे. इनमें सेम सेक्स कपल, ट्रांसजेंडर पर्सन, LGBTQ+ भी शामिल हैं. अर्जी में स्पेशल मैरिज एक्ट और हिंदू मैरिज एक्ट के प्रावधान को चुनौती दी गई है.
सुनवाई के दौरान जहां केंद्र ने कहा है कि ये विधायकी का मामला है इसलिए इसपर फ़ैसला लेने का हक़ संसद के पास है, सरकार की ओर से ये भी तर्क आया था कि समलैंगिकता एक शहरी सोच है, इसकी मांग बड़े शहरों में रहने वाले कुछ एलिट्स ही करते हैं. इसपर CJI चंद्रचुड़ ने कहा कि सरकार के पास कोई डेटा नहीं हो जो ये साबित करे कि सेम सेक्स मैरिज की मांग केवल शहरों के कुछ लोगों तक सीमित है. पेटिशनर्स की दलील थी कि उनकी मांग मौलिक अधिकार से जुड़ा है. ऐसे में इसे सुप्रीम कोर्ट को प्रोटेक्ट करना चाहिए और साल 2018 में ही सेम सेक्स को डिक्रिमिनलाइज कर दिया गया है, ऐसे में समानता के अधिकार के तहत शादी की अनुमती भी मिलनी चाहिए. चुंकी आज फ़ैसला आ सकता है इसलिए अब तक की हुई सुनवाई में क्या हुआ है और किसके हक में आएगा फैसला? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
_________
आज से ठीक एक महीने बाद मध्यप्रदेश की जनता वोट डाल रही होगी. भाजपा उम्मीदवारों की 4 लिस्ट निकाल चुकी है, हालांकि उसे 3 कहना ही ठीक रहगा क्योंकि चौथी लिस्ट में सिर्फ़ एक ही नाम था. दो दिन पहले कांग्रेस ने भी 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. लब्बोलुआब ये है कि दोनों ओर से तैयारियां अंतीम दौर पर में हैं. अब इसमें इंधन भरने के लिए भाजपा बूथ विजय अभियान शुरू करने वाली है. इसके तहत राज्य में तीन दिन के भीतर 65,000 हज़ार बूथों तक पहुंचने की तैयारी है. इसकी शुरुआत शक्ति सम्मेलन से किया जाएगा, जिसका आयोजन नवरात्र को ध्यान में रख कर किया गया है. भाजपा सत्ता में वापस आने के लिए महिला वोटों के ऊपर काफ़ी निर्भर करती है, इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई गई हैं, लाडली बहन योजना और रसोई गैस के दाम को कम करने के फ़ैसले को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है. महिला वोटों के लुभाने के लिए भाजपा महिला विंग भी ज़ोर शोर से अभियान में जुटी हुई है. तीन दिनों तक चलने वाली बूथ अभियान के डीटेल्स और भाजपा का फ़ोकस महिलाओं की ओर क्यों शिफ़्ट हो रहा है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
____________
IIT Delhi ने एक स्टडी की है. उनकी स्टडी ये कहती है कि नॉर्थ इंडिया सहित दिल्ली में भी प्रदूषण की वजह से फेंफड़े का जो नुकसान हो रहा था वो ही रहा है, सोलर एनर्जी का भी नुकसान हो रहा है. इसके अनुसार भारत की धरती का केवल 29 प्रतिशत हिस्सा सोलर एनर्जी के अनुकूल है, जो की वायु प्रदूषण की वजह से और कम होता जा रहा है, अगर प्रदूषण कारण न बनता तो ये आंकड़ा 29 की जगह बढ़ कर 36 प्रतिशत होता.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





