
समंदर से मिला अरबों डॉलर का खजाना! सदियों पहले डूबे जहाज की दिलचस्प है कहानी
AajTak
कोलंबिया में 300 साल पहले डूबे स्पेनिश जहाज से बड़ा खजाना बरामद किया गया है. यह जहाज स्पैनिश सक्सेशन युद्ध के दौरान ब्रिटिश रॉयल नेवी ने डूबोया था. कोलंबियाई सरकार और अमेरिकी कंपनी SSA के बीच खजाने के स्वामित्व को लेकर कानूनी विवाद शुरू हो गया है.
कोलंबिया में 300 साल पहले डूबे एक स्पेनिश जहाज के मलबे से बड़ा खजाना मिला है. खजाने में सोने और कांसे के सिक्के, एक चीनी मिट्टी का प्याला और एक तोप शामिल है. यह वही जहाज है जिसे 'जहाजी मलबों की सबसे पवित्र जगह' कहा जाता है.
बरामद वस्तुएं जहाज से मिला पहला खजाना हैं. स्पेन के विशाल मालवाहक जहाज का नाम San José था जिसे कैरेबियन सागर में 300 साल से भी ज्यादा पहले ब्रिटिश रॉयल नेवी ने डूबो दिया था.
यह जहाज स्पैनिश सक्सेशन युद्ध (1701-1714) के दौरान यह डूबा था. उस दौरान जहाज लैटिन अमेरिका की स्पेनिश कॉलोनियों से बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और पन्ने स्पेन के राजा के लिए लेकर जा रहा था.
आज की कीमतों में इस खजाने की कीमत अरबों डॉलर बताई जाती है. कीमत को देखते हुए यह संपत्ति कोलंबियाई सरकार और एक अमेरिकी समुद्री सल्वेज कंपनी सी सर्च-आर्माडा (SSA) के बीच कानूनी विवाद की जड़ बनी हुई है.
कोलंबिया का कहना है कि उसने 2015 में यह जहाज अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की मदद से खोजा, जबकि SSA, जो पहले ग्लोका मोरा के नाम से जानी जाती थी, का दावा है कि उसने 1980 के दशक की शुरुआत में ही इसका पता लगा लिया था. SSA ने अब Permanent Court of Arbitration में 10 अरब डॉलर का दावा किया है जो इस खजाने की अनुमानित कीमत का लगभग आधा है.
कोलंबियाई सरकार का कहना है कि खजाने को बरामद करना एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यह रिसर्च प्रोजेक्ट 18वीं सदी की शुरुआत में यूरोप की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति पर नई जानकारी ढूंढने के लिए शुरू किया गया है. सरकार यह भी मानती है कि डूबा जहाज कोलंबिया की संस्कृति और पहचान का अहम हिस्सा है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





