
समंदर में व्हेल ने लगाई ऐसी छलांग, पलट गई 23 फीट लंबी फिशिंग बोट... VIDEO
AajTak
अमेरिका से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बोट पर समंदर में फिशिंग कर रहे दो लोगों की नाव पर एक व्हेल छलांग लगाती नजर आ रही है. इस वीडियो में दिखाय गया है कि व्हेल के छलांग लगाने के बाद पूरी नाव पलट जाती है.
अमेरिका के न्यू हैम्पशायर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक व्हेल मछली ने ऐसी छलांग लगाई की वह सीधे फिशिंग बोट पर आकर गिरी. व्हेल की इस छलांग से फिशिंग बोट तुरंत पलट गई.
अमेरिकी तट रक्षक के मुताबिक न्यू हैम्पशायर समुद्री तट के पास ओडियोर्न पॉइंट स्टेट पार्क में 23 फीट की सेटंर कंसोल फिशिंग बोट में सवार होकर दो लोग फिशिंग कर रहे थे. इस दौरान अचानक एक व्हेल आई और उसने नाव के बेहत करीब छलांग लगाई. छलांग लगाने बाद व्हेल सीधी नाव के ऊपर आ गिरी. व्हेल के गिरते पूरी नाव पलट गई.
दो लोगों को सुरक्षित बताया
तट रक्षक के मुताबिक उन्हें एक मेडे कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि व्हेल के टकराने के कारण फिशिंग बोट पलट गई है. सूचना के बाद तट रक्षक बल मौके पर पहुंच गया. हालांकि, पास ही फिशिंग कर रहे दूसरे शख्स ने बोट पलटने के बाद उस पर सवार दो लोगों को पहले ही सुरक्षित बचा लिया था. घटना के बाद तटरक्षक स्टेशन पोर्ट्समाउथ हार्बर को भी सतर्क कर दिया गया. इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ.
देखें VIDEO
बोट को डूबने से बचाया

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









