
समंदर में दफनाया या हिंदु-कुश की पहाड़ियों पर फेंका, आखिर ओसामा बिन लादेन की लाश का हुआ क्या?
AajTak
9/11 के लिए जिम्मेदार आतंकी ओसामा बिन लादेन की कथित हत्या के बाद उनकी लाश को किसी ने नहीं देखा. कहा जाता है कि बॉडी को समुद्र में फेंक दिया गया. वहीं कई एक्सपर्ट दावा करते हैं कि लादेन के शरीर के कई टुकड़े करके फेंक दिया गया. अमेरिका ऐसा पहले भी कई आतंकियों के साथ कर चुका है. इस्लामिक स्टेट के सरगना बगदादी के बारे में भी यही कहा जाता है.
करीब 10 सालों बाद अमेरिका को लादेन के पाकिस्तान में होने का पता चला और उसने इस आतंकी को ढेर करने के लिए ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर शुरू किया. इसके तहत अमेरिकी सेना का खास दस्ता उस जगह पहुंचा, जहां लादेन अपने परिवार के साथ छिपा हुआ था. ये करीब दो दर्जन कमांडो थे, जो हेलीकॉप्टर से एबटाबाद पहुंचे. तीसरी मंजिल पर छिपे लादेन को आखिरी समय पर इसकी भनक लग गई, लेकिन तब तक भागने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे.
व्हाइट हाउस में दिखाया जा रहा था लाइव
कमांडो दल ने एक के बाद एक गोलियां ओसामा को मारीं. ये सारा ऑपेरशन व्हाइट हाउस में लाइव दिखाया जा रहा था ताकि राष्ट्रपति समेत बाकी अधिकारियों को घटना के सारे पहलू पता हों. इसके तुरंत बाद लादेन का DNA टेस्ट हुआ ताकि पक्का हो जाए कि लाश उसी आतंकी की है, जिसे वॉशिंगटन इतने सालों से खोज रहा था.
ये सारी प्रक्रिया एकाध घंटे के भीतर हो गई. इसके बाद अमेरिकी कमांडो उसकी लाश को एक बैग में पैक कर अफगानिस्तान ले गए. यहां से उसे खास युद्धपोत यूएसएस कार्ल विंसन तक इंपोर्ट किया गया.
सवाल ये था कि लाश का क्या करें अमेरिकी सरकार को डर था कि अगर लादेन को इस्लामिक रीति से दफनाया जाए तो वो जगह चरमपंथियों के लिए इबादत की जगह बन जाएगी. साथ ही आतंकी उसका बदला लेने के लिए कोई नई खुराफात भी कर सकते हैं. समय ज्यादा नहीं था. इस समय तक ओसामा के मारे जाने का ऐलान हो चुका था. अगर लाश को ज्यादा देर तक रखा जाता तो इस्लामिक मान्यताओं को चोट पहुंचने का खतरा था, जिसमें 24 घंटों के भीतर दफनाया जाना जरूरी है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










