
समंदर में जहाजों पर हमले करने वाले हूती कौन हैं... यमन से क्या है इनका कनेक्शन?
AajTak
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुताबिक 2010 तक हूती विद्रोहियों के पास सवा लाख के करीब लड़ाके थे. एक तरह से कहें कि हूती ही यमन में सरकार चला रहे हैं तो यह गलत नहीं होगा. हूती विद्रोहियों ने 2003 में नारा दिया था, 'ईश्वर महान है. अमेरिका और इजरायल का खात्मा हो, यहूदियों का विनाश हो और इस्लाम की विजय हो'.
यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले ईरान समर्थित विद्रोही समूह हूती द्वारा रेड सी में जहाजों पर हमला किए जाने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना कार्रवाई कर रही है. बता दें कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में पिछले कुछ दिनों में करीब 27 मालवाहक जहाजों को ड्रोन और रॉकेट हमलों से निशाना बनाया है. इसी के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन, यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहे हैं.
यमन की राजधानी सना और अल-हुदायदाह में अमेरिका और ब्रिटेन ने मिसाइलें दागी हैं. ये दोनों शहर लाल सागर बंदरगाह क्षेत्र में हूतियों के गढ़ माने जाते हैं. अलायंस फोर्स की ओर से हूतियों के लॉजिस्टिक हब, एयर डिफेंस सिस्टम और वेपन डिपो को निशाना बनाते हुए कुल 12 से अधिक क्षेत्रों में बमबारी हुई है. दरअसल, हूती विद्रोहियों ने गाजा में इजरायली हमले के विरोध में लाल सागर में मालवाहक जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था.
हूती कौन हैं और कितने ताकतवर हैं?
हूती यमन का एक शिया मिलिशिया ग्रुप है. इस विद्रोही समूह का गठन 1990 में हुसैन अल हूती ने किया था. हूतियों ने यमन के तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर उनके शासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा. वे खुद को 'अंसार अल्लाह' यानी ईश्वर के साथी भी कहते हैं. अमेरिका द्वारा इराक पर 2003 में किए गए हमले के विरोध में हूती विद्रोहियों ने नारा दिया था, 'ईश्वर महान है. अमेरिका और इजरायल का खात्मा हो, यहूदियों का विनाश हो और इस्लाम की विजय हो'.
यमन में 2014 की शुरुआत में हूती राजनीतिक रूप से काफी मजबूत हो गए और सादा प्रांत पर नियंत्रण हासिल कर लिया. साल 2015 की शुरुआत में उन्होंने राजधानी सना पर भी कब्जा कर लिया. धीरे-धीरे हूती विद्रोहियों का यमन के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण हो गया. हूती विद्रोहियों को ईरान का सहयोगी बताया जाता है, क्योंकि अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब उनके साझा दुश्मन हैं. ईरान पर हूती की फंडिंग और हथियार मुहैया कराने के आरोप भी लगते हैं.
वहीं हिज्बुल्ला हूतियों को ट्रेनिंग देता है. हूती लाल सागर के एक बड़े तटीय इलाके पर नियंत्रण रखते हैं और यहीं से वे जहाजों को निशाना बना रहे हैं. यमन की ज्यादातर आबादी हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में रह रही है. उनका संगठन देश के उत्तरी हिस्से में टैक्स वसूलता है और अपनी मुद्रा भी छापता है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मुताबिक 2010 तक हूती विद्रोहियों के पास सवा लाख के करीब लड़ाके थे. एक तरह से कहें कि हूती ही यमन में सरकार चला रहे हैं तो यह गलत नहीं होगा.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










