
'सभी संविदा कर्मी स्थाई किए जाएंगे, जीविका दीदियों को ₹30 हजार का वेतन', बिहार चुनाव के बीच तेजस्वी ने किए 3 बड़े ऐलान
AajTak
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई चुनावी ऐलान किए. उन्होंने जीविका दीदियों को 30 हजार वेतन और सरकारी कर्मचारी दर्जा देने, हर घर नौकरी और महिलाओं को दी जाने वाली 10 हजार रुपये की राशि लौटाने का वादा किया. उन्होंने मौजूदा सरकार पर भ्रष्टाचार और नकल का आरोप लगाया.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़े चुनावी ऐलान किए हैं. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को हम लोग 30 हजार वेतन और सरकारी कर्मचारी दर्जा देंगे. इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि हमारी सरकार बनने के बाद सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा. इस पहले तेजस्वी ने पहला चुनावी वादा करते हुए कहा था कि हमारी सरकार बनने के बाद 20 महीने के अंदर हर परिवार में सरकारी नौकरी होगी.
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को 10 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर देने का काम किया गया, जिसे यह सरकार वापस कराएगी. तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने हर घर नौकरी का ऐलान किया था और आज इसके बारे में एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार से पूरा बिहार गुस्से में है, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध है. इस सरकार ने हमारी योजनाओं की नकल की. तेजस्वी यादव ने कहा कि नामांकन का दौर खत्म हो चुका है और अब चुनाव प्रचार का समय आ गया है. बिहार की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और लोग डबल इंजन की सरकार से त्रस्त हैं. बेरोजगारी और महंगाई से परेशान जनता के लिए उन्होंने कई घोषणाएं की थीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने उनकी योजनाओं की नकल की.
'अगर मेरी सरकार बनी तो...'
बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











