
सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट में भारत 69वें नंबर पर, 24 देशों में वीजा फ्री एंट्री
AajTak
आर्टन कैपिटल ने 2022 का पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है. इस इंडेक्स में यूएई के पासपोर्ट को सबसे ताकतवर तो अफगानिस्तान के पासपोर्ट को सबसे कमजोर बताया गया है. भारत को इस लिस्ट में 69 वें स्थान पर रखा गया है. वहीं, पाकिस्तान को 94 वें स्थान पर है.
आर्टन कैपिटल ने 2022 में दुनिया के सबसे ताकतवर और कमजोर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में यूएई के पासपोर्ट को सबसे मजबूत बताया गया है. इस लिस्ट में भारत का पासपोर्ट 69 वें स्थान पर रहा है. वहीं, पाकिस्तान 94वें एवं बंग्लादेश 92वें स्थान पर रहा है. इस लिस्ट से यह पता चलता है कि किस देश के नागरिकों को कितने देशों में वीजा फ्री प्रवेश और कितने देशों में वीजा ऑन अराइवल प्रवेश मिल सकता है.
भारत और पाकिस्तान की क्या है स्थिति आर्टन कैपिटल की ओर से जारी साल 2022 के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की लिस्ट में भारत को 69 वें स्थान पर रखा गया है. भारतीय नागरिक 24 देशों में वीजा फ्री प्रवेश कर सकते हैं. जबकि 48 देशों में भारतीय नागरिकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी. भारत के नागरिकों को 126 देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत होगी.
पाकिस्तान को इस लिस्ट में 94 वें स्थान पर रखा गया है. यहां के नागरिकों को सिर्फ 10 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है. जबकि 154 देशों में प्रवेश के लिए वीजा की जरूरत होगी.
दूसरे स्थान पर 11 देश ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर 10 यूरोपीय देश जैसे जर्मनी, इटली, फ्रांस, स्पेन, लक्जमबर्ग, उत्तर कोरिया समेत कुल 11 देश शामिल हैं. इन सभी देशों के नागरिक 126 देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं. जबकि 47 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी.
आर्टन कैपिटल की ओर से जारी इस लिस्ट में अमेरिका और ब्रिटेन को क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रखा गया है. अमेरिकी नागरिक 116 देशों में तो ब्रिटिश नागरिक 118 देशों में वीजा फ्री एंट्री पा सकते हैं.
यूएई टॉप पर तो अफगानिस्तान सबसे नीचे यूनाइटेड नेशन में शामिल 139 देशों में से यूएई के पासपोर्ट को साल 2022 में सबसे ताकतवर बताया गया है. यूएई के नागरिक 180 देशों में आसानी से प्रवेश कर सकते हैं. यहां के नागरिकों के लिए 121 देशों में वीजा फ्री एंट्री रहेगी जबकि 59 देशों में वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलेगी. यानी 59 देशों में यूएई के नागरिकों को पहुंचने पर आसानी से वीजा मिल जाएगा. यूएई के नागरिकों को सिर्फ 18 देशों में प्रवेश के लिए पहले से वीजा की जरूरत होगी.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










