
सबसे कम उम्र में Zero Gravity में रहने का बनाया रिकॉर्ड, जानें कौन है ये 8 साल का बच्चा
AajTak
एक दिन पहले 59 साल की सुनीता विलियम्स 9 महीने तक अंतरिक्ष में यानी जीरो ग्रेविटी में रहकर धरती पर लौटी हैं. ऐसा कर उन्होंने एक कीर्तिमान स्थापित किया है. वहीं दूसरी तरफ जीरो ग्रेविटी में रहने का एक और रिकॉर्ड कायम हुआ है. ये कारनामा एक छोटे से बच्चे ने कर दिखाया है.
अब तक सबसे कम उम्र में शून्य गुरुत्वाकर्षण में रहने का रिकॉर्ड एक बच्चे ने बनाया है. इस मासूम की उम्र सिर्फ 8 साल है. इस बच्चे का नाम है जैक मार्टिन प्रेसमैन. 8 वर्षीय जैक मार्टिक ने जीरो ग्रेविटी में रहने के साथ ही अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है.
अमेरिका के जैक मार्टिन प्रेसमैन ने आठ साल और 33 दिन की उम्र में यह कारनामा कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. एक अमेरिकी कंपनी ने इस उड़ान की व्यवस्था की थी.
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम हुआ दर्ज गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक जैक ने यह उपलब्धि ज़ीरो जी द्वारा संचालित एक अमेरिकी वाणिज्यिक उड़ान पर हासिल की. जीरो जी एक ऐसी कंपनी है जो अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए शून्य गुरुत्वाकर्षण उड़ानें प्रदान करती है.
जैक ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड जैक मार्टिन प्रेसमैन ने ऐसा काम कर दिखाया, जिसकी कल्पना उनकी उम्र के कई लोग और यहां तक कि अधिकांश वयस्क भी नहीं कर सकते हैं. उन्होंने शून्य गुरुत्वाकर्षण में रह कर अब तक के इतिहास में ऐसा अविश्वसनीय अनुभव करने वाले एकमात्र बच्चे बन गए.
बच्चे की उम्र है सिर्फ 8 साल 33 दिन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) ने जैक का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ तैरते हुए करतब दिखा रहे हैं. जीडब्ल्यूआर ने लिखा है- शून्य गुरुत्वाकर्षण में उड़ान भरने वाले सबसे कम उम्र के जैक मार्टिन प्रेसमैन (जन्म 11 मार्च 2016), जिनकी उम्र 8 वर्ष और 33 दिन है. जब बचपन के ज़्यादातर सपने पीछे छूट जाते हैं, जैक ने अपने सपनों को रिकॉर्ड तोड़ वास्तविकता में बदल दिया.
शेयर किए गए वीडियो में जैक अन्य प्रतिभागियों के साथ तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह अपने मुंह में पानी की बूंदें डालते हैं. जेली बीन्स को पकड़ने की कोशिश करते हैं और कुछ मजेदार ट्रिक्स भी करते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









