
सफेद सूट-सिर पर हैट, मिसाइल टेस्ट के दौरान Kim Jong Un का अलग अंदाज! PHOTOS
AajTak
सोशल मीडिया पर उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग का लुक चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आमतौर पर किम जोंग को ब्लैक ड्रेस में देखा गया है. अब उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वो सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक हैट भी पहन रखी है.
उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका लुक चर्चा का विषय बना हुआ है. आमतौर पर किम को ब्लैक ड्रेस में देखा गया है, लेकिन अब उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें वो सफेद कपड़ों में नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने हैट भी पहन रखी है.
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, किम जोंग की ये तस्वीरें पिछले हफ्ते की हैं जब वो सैन्य अभ्यास देखने पहुंचे थे. तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें वो ब्लैक ड्रेस की जगह सफेद सफारी सूट और हैट में दिखाई दिए.
उत्तर कोरियाई शासक के बदले लुक पर यूजर्स ने तरह-तरह टिप्पणियां की. किसी ने उनकी तुलना हॉलीवुड एक्टर से की तो किसी ने कहा- वेलकम टू जुरासिक पार्क. दरअसल, जुरासिक पार्क फिल्म में एक्टर रिचर्ड एटनबरो ने कुछ इसी तरह की ड्रेस पहन रखी थी.
These photos of Kim Jong Un go unnecessarily hard. pic.twitter.com/SAmMPOyGU8
Kim Jong Un understands aesthetics pic.twitter.com/Aeub3mkiBP

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.

अमेरिका के ओकलाहोमा के जंगलों में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. करीब 23 वर्ग मील क्षेत्र में फैल चुकी आग अब उत्तर की और तेजी से बढ़ रही है. मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. वन विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी करते हुए राज्य के पश्चिमी हिस्से को खाली कराके लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है. देखें यूएश टॉप-10.









