
सपा सांसद एसटी हसन बोले- मोदी सरकार की नाइंसाफियों के चलते दो तूफान आए, कोरोना से हजारों लोगों की जान गई
AajTak
सपा सांसद ने कहा कि कोरोना के चलते हजारों लोग मर गए, जब नीचे वाले इंसाफ नहीं करते तो ऊपर वाला इंसाफ करता है. आपने देखा नहीं इंसानों की लाशें कुत्ते खा रहे थे और लाशें नदियों में बहा दी गईं. श्मशानों में लकड़ियां कम पड़ गईं. आखिर कौन सी सरकार है ये?
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने अपने बेतुका बयान से सियासी हलचल बढ़ा दी है. उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद बीजेपी को पलटवार करना पड़ा. डॉक्टर एसटी हसन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा की गई नाइंसाफियों चलते देश में दो बार बड़े तूफान आ गए और कोरोना के कारण हजारों लोगों की जान चली गई. सपा सांसद ने कहा कि पिछले सात सालों में ऐसे कानून बनाए गए हैं, जिनसे शरीयत के साथ छेड़छाड़ की गई. दूसरा एक और कानून बना दिया गया है नागरिकता कानून, जिसके मुताबिक सिर्फ मुसलमान को नागरिकता नहीं मिलेगी. सरकार द्वारा किए गए ऐसे कामों से जो नाइंसाफियां हुईं, उसी के चलते ही देश मे दो बार बड़े तूफान (यास और ताऊते) आए हैं.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












