
सपा के बाद राजा भैया के दर पर पहुंचे बीजेपी के नेता, यूपी की 10वीं राज्यसभा सीट के पेच में उलझे सारे दल
AajTak
यूपी में बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने राजा भैया के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है. इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राजा भैया से मुलाकात की थी. इस दौरान कुंडा के राजा और अखिलेश यादव के बीच फोन पर भी बात हुई थी.
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. यूपी में राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुई हैं. इनमें से 7 सीटों पर बीजेपी की जीत पक्की मानी जा रही है, जबकि सपा की झोली में दो सीटें आ रही हैं. बीजेपी ने राज्यसभा का 8वां उम्मीदवार उतारकर इस चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. जिसके बाद सपा और भाजपा में छोटे दलों के विधायकों को अपने खेमे में लाने की होड़ मची है. पहले सपा की ओर से राजा भैया को संपर्क किया गया तो अब भाजपा ने भी कुंडा के राजा से मुलाकात और लंबी बैठक की है.
यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और योगी सरकार में मंत्री जेपीएस राठौर ने राजा भैया के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है. जिस तरह के राजनीतिक हालात हैं, उन्हें देखकर लगता है कि बीजेपी राजा भैया से राज्यसभा चुनाव के लिए समर्थन मांग रही है. राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के पास दो विधायक हैं. इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी अचानक मिलने के लिए उनके आवास पहुंच गए थे. इस मीटिंग के दौरान राजा भैया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच फोन पर बात भी हुई थी.
यह भी पढ़ें: अखिलेश को राज्यसभा का बोनस, राजा भैया को लोकसभा का सेफ पैसेज... अचानक बढ़ी नजदीकी के पीछे ये है कहानी
राज्यसभा चुनाव में क्या फंस रहा है पेच?
राजा भैया और अखिलेश यादव की अचानक बढ़ी नजदीकी को राज्यसभा चुनाव के नंबरगेम से जोड़कर भी देखा जा रहा है. दरअसल, बीजेपी ने नामांकन के अंतिम दिन आठवां उम्मीदवार उतार दिया, जिससे सपा की तीसरी सीट फंस गई. सपा को तीन सीटें जीतने के लिए 111 विधायकों के वोट चाहिए होंगे. सपा के 108 विधायक हैं, जिनमें से एक विधायक पल्लवी पटेल ने सपा उम्मीदवार को वोट देने से इनकार कर दिया है.
सपा की तीसरी सीट का क्या होगा?

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






