
सनी देओल ने दी शाहरुख खान को मात! ग्रैंड ओपनिंग को तैयार गदर 2, पठान को छोड़ेगी पीछे? ताबड़तोड़ बिक रहीं टिकट्स
AajTak
गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है. सनी देओल की फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ती दिख रही है. फिल्म की बुकिंग को देखते हुए ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि वो ग्रैंड ओपनिंग कर सकती है. सिर्फ सिंगल स्क्रीन की बुकिंग पर ही चौंकाने वाले आंकड़े देखने को मिले हैं.
इन दिनों आप ये लाइन काफी सुन रहे होंगे कि सनी देओल 'गदर' मचाने आ रहे हैं. लेकिन ये बात असल में सच होती भी दिख रही है. 'गदर 2' सही में थियेटर्स में गदर मचाने को तैयार बैठी है. ये बात हम यूंही नहीं कह रहे हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के रुझान ये बता रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो, गदर की एडवांस बुकिंग ने पठान को भी पीछे छोड़ दिया है.
सनी ने दी शाहरुख को टक्कर
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते ही शुरू हुई थी. इसके बाद से ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था. गदर 2 की टिकट बुकिंग ने बॉलीवुड सिनेमा के पुराने दिन वापस कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही गदर 2 की सिंगल और मल्टीप्लेक्स को मिलाकर, दस हजार के लगभग टिकट्स बुक हो चुकी थीं. गदर 2 की पीवीआर में 1700 टिकट्स, आइनॉक्स में 1200 और सिनेपोलिस में 5200 टिकट्स बुक हो चुकी थी. ये सभी आंकड़े 3 अगस्त को सुबह 11 बजे तक की थी.
ट्रेड एनालिस्ट की मानें तो, फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ सकती है. गदर 2 के धमाकेदार ओपनिंग की पूरी उम्मीद है. एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि सिंगल स्क्रीन्स पर गदर 2 की पठान से ज्यादा टिकट्स बुक की गई हैं. इस हद तक की बुकिंग सालों में किसी फिल्म के नहीं हुई है. सनी देओल ने हमें 90 के दशक के दौर में पहुंचा दिया है.
#Gadar2 advance booking at B &C tier single screens is even BIGGER than #Pathaan Such advance booking at SS has not been witnessed in years.. #SunnyDeol has taken us back to 90’s again 🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/5wPZWk1UC0

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.












