
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु CM के बेटे पर रामपुर में FIR
AajTak
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म पर विवादित बयान देकर फंस गए हैं. उदयनिधि के खिलाफ उत्तर प्रदेश के रामपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है. बता दें कि उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से की थी. उनके इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है.
सनातन धर्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने पर तमिलनाडु मुख्यमंत्री के बेटे मंत्री उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे के खिलाफ रामपुर में एफआईआर दर्ज की गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता हर्ष गुप्ता और राम सिंह लोधी ने रामपुर की कोतवाली सिविल लाइंस में धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायत की है.
इस मामले को लेकर अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा कि 4 सितंबर 2023 को अखबार में विस्तार से खबर छपी कि तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन जो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के पुत्र हैं, उन्होंने सनातन धर्म के बारे में अभद्र टिप्पणी की. उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कोरोना, डेंगू और मलेरिया से कर दी थी. अगले दिन कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियंक खड़गे ने भी उदयनिधि के भाषण का समर्थन किया.
अधिवक्ता बोले- टिप्पणी से हमारी भावनाएं आहत हुईं
अधिवक्ता हर्ष गुप्ता ने कहा कि उदयनिधि और प्रियंक खड़गे के भाषण से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हमारा सनातन धर्म अनंत धर्म है, निरंतर धर्म है. जिस पर किसी भी व्यक्ति विशेष को या किसी भी धर्म के व्यक्ति को कोई अभद्र टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है. टिप्पणियों से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची है. बार एसोसिएशन रामपुर के पूर्व अध्यक्ष राम सिंह लोधी ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की. इसके बाद सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है.
'विवादित टिप्पणी को लेकर हो कानूनी कार्रवाई'
अधिवक्ता ने कहा कि वे कानूनी कार्रवाई चाहते हैं. उन्होंने जानबूझकर हमारी भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए भाषण दिया है, जिसके लिए किसी भी कानून का समर्थन प्राप्त नहीं है. अधिवक्ता ने कहा कि वह जितने बड़े पद पर आसीन हैं, उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह केवल अपने ही वर्ग विशेष के मंत्री या पद पर आसीन नहीं हैं, वह पूरी स्टेट को रिप्रेजेंट करते हैं और स्टेट में सभी प्रकार के सभी धर्म के व्यक्ति निवास करते हैं.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






